फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   who what said on rail budget

रेल बजट पर किसने क्या कहा

Tue, 26 Feb 2013 07:56 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Tue, 26 Feb 2013 07:56 PM IST
विज्ञापन
who what said on rail budget

केंद्रीय रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने सोमवार को लोकसभा में वित्तवर्ष 2013-14 के लिए बजट पेश किया। सुरक्षा, सुविधा और नई ट्रेनों की घोषणाओं से भरपूर बजट में यात्री किराया बढ़ाने की घोषणा तो नहीं की गई लेकिन तत्काल टिकट महंगा कर दिया गया है। रेल बजट को जहां एक ओर सरकार ने सराहना की है वहीं विपक्ष और कुछ सहयोगी दलों ने तीखी आलोचना की है।

विज्ञापन


चोर दरवाजे से बोझ डालकर आम आदमी का निकाला दम
घाटे का सौदा है यह रेल बजट, इसमें न यात्रियों के लिए कुछ है और न ही कर्मचारियों के लिए। उद्योग जगत को लुभाने के लिए भी कोई खास तस्वीर पेश करता नजर नहीं आ रहा है यह बजट। चोर दरवाजे से सरचार्ज लगाकर आम आदमी को बेदम किया गया है। -- लालू यादव, राजद प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री
विज्ञापन


साहसिक फैसले लेने में नाकाम रही सरकार
रेल बजट में केवल कांग्रेस शासित राज्यों का ध्यान रखा गया है, जबकि बिहार को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। बजट पूरी तरह निराशानजक है। यूपीए सरकार बजट में साहसिक फैसले लेने में पूरी तरह नाकाम रही है। एक तरह तो सरकार दावा कर रही है कि उसने किराया नहीं बढ़ाया, लेकिन पिछले दरवाजे से जनता की जेब भी काट ली। -- नीतीश कुमार, बिहार के सीएम और पूर्व रेल मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की हुई है भारी अनदेखी
बजट में रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने पश्चिम बंगाल की भारी अनदेखी की है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के इस आरोप को बंसल ने सिरे से खारिज कर दिया है। रेल मंत्री ने कहा कि राज्य को 14 ट्रेनें दी गई हैं, लेकिन बावजूद इसके अनदेखी का आरोप लगाए जाने से मैं हैरान हूं। -- तृणमूल कांग्रेस

रेल बजट सुधारवादी एजेंडे पर आधारित है और इसमें भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने की रूपरेखा तैयार की गई है। रेल मंत्री ने रेलवे के ढांचागत क्षेत्र में नई पहल कर विस्तार तथा विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।-- मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री

आगामी वित्त वर्ष का रेल बजट व्यावहारिक और अमल करने योग्य है। बजट में रेलवे को पुनर्गठित करने का प्रयास किया गया है।-- पी. चिदंबरम, वित्त मंत्री

रेल बजट में सुरक्षा मानकों पर काफी जोर दिया गया है। रेलमंत्री ने रेलवे फाटकों के लिए नई व्यवस्था शुरू करने का प्रस्ताव किया है और यात्रियों की सुविधाओं को अहमियत दी गई है। रेल बजट संतुलित है।-- प्रफुल्ल पटेल, राकांपा नेता

रेल बजट की रूपरेखा पूरी तरह देश की जरूरतों को पूरा करने वाली है। सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया है। बजट से देश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के अवसर पैदा होंगे।-- मनीष तिवारी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री

बजट में सिर्फ एक ही काम अच्छा हुआ है कि इसमें याचिका समिति की चार सिफारिशें मंजूर की गई हैं।-- भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा नेता

बजट धोखाधड़ी और मनमाने आंकड़ों पर आधारित। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल को कुछ नहीं दिया गया है। गरीबों की उपेक्षा की गई है।-- गुरुदास दास गुप्ता, भाकपा नेता

मैं रेल बजट पर सौ में से सौ नंबर देती हूं। बजट को प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और अन्य बडे़ नेताओं ने अच्छा बताया है तो बजट अच्छा ही है। यात्री किराया नहीं बढ़ना सबसे अच्छा लगा।-- मधु बंसल, रेल मंत्री की पत्नी

यह रेल बजट नहीं रायबरेली बजट है। जनता की जेब पीछे से काट ली गई है। सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को खुश करने का प्रयास किया गया है। आंकड़ों की जादूगरी है और इसमें आम आदमी के लिए कुछ भी नया नहीं है। बजट देश के साथ एक और धोखा है।-- शाहनवाज हुसैन, भाजपा प्रवक्ता

यह बजट पूरे देश की बजाय रायबरेली, अमेठी और चंडीगढ़ को ध्यान में रखकर बनाया गया है। राजग की सत्ता वाले राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है।-- गोपीनाथ मुंडे, भाजपा नेता

इस रेल बजट को मैं चापलूसी का बजट कहूंगा। रेल बजट के समय जो हंगामे के दृश्य मैंने आज देखे वो पहले कभी नहीं देखा था। बजट में नई कल्पना नहीं है। यह आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया राजनीतिक बजट है। रेल मंत्री ने स्वीकार किया है कि रेलवे का वित्त प्रबंधन पिछले कुछ सालों में अच्छी तरह से संचालित नहीं किया गया है। हालांकि प्रधानमंत्री ने पिछले बजट को भी अच्छा बताया था और ऐसा ही वे इस बार भी कह रहे हैं। वास्तव में रेलवे की खराब हालत के लिए पूरी तरह मनमोहन सिंह जिम्मेदार हैं। अगर पीएम शक्तिशाली होगा तो अच्छा रेल बजट पेश होगा, लेकिन अगर पीएम कमजोर हुआ तो इसके लिए आप गठबंधन को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।-- यशवंत सिन्हा, भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री


इस बजट से गरीब और मध्यवर्ग को कुछ लाभ नहीं होगा। पिछले दरवाजे से किराया बढ़ा दिया गया है।-- मायावती, बसपा सुप्रीमो

लोगों पर इस रेल बजट से बोझ पड़ेगा।-- सीताराम येचुरी, माकपा नेता

भविष्य के लिए यह बजट कोई उम्मीद नहीं जगाता।-- डी. राजा, माकपा नेता

सुरक्षा, आधुनिकीकरण, साफ-सफाई को लेकर बजट बिल्कुल भी भरोसा नहीं देता।-- फॉरवर्ड ब्लॉक

रेल बजट काफी निराशाजनक है। आने वाले समय में इसके दुष्प्रभाव नजर आएंगे।-- जयललिता, मुख्यमंत्री तमिलनाडु

मैंने अपने राजनीतिक कैरियर में इस तरह का जनविरोधी बजट कभी नहीं देखा। यह पूरी तरह कांग्रेस का रेल बजट है। आप रायबरेली और अमेठी को नई ट्रेनें दीजिए लेकिन लेकिन इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं, बुंदेलखंड समेत उत्तरप्रदेश के अन्य क्षेत्रों को नजरंदाज क्यों किया गया है। रेल बजट में पक्षपात किया गया है। इससे अलगाववाद बढे़गा। जनता इसका जवाब आगामी चुनावों में देगी।-- मुलायम सिंह यादव, सपा प्रमुख

पहली बार रेल बजट में क्षेत्रवाद को बढ़ावा नहीं दिया गया है। बजट में आईटी सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया गया है। उत्तर प्रदेश की अनदेखी भी नहीं की गई। छोटी जगहों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की गई है।-- राज बब्बर, कांग्रेस सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed