फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   which country are import more mango from india?

जानिए कौन सा देश खाएगा सबसे ज्यादा भारत के आम?

Fri, 16 May 2014 07:57 AM IST
Updated Fri, 16 May 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
which country are import more mango from india?

भारत से अमेरिका को आम का निर्यात इस साल 42 फीसदी बढ़कर 400 टन तक पहुंच सकता है। सरकारी इकाई एपीडा ने भारतीय आम की भारी मांग के चलते निर्यात में तेजी आने की उम्मीद जताई है। पिछले साल भारत ने अमेरिका को 281 टन का आम निर्यात किया था। भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है।

विज्ञापन


खूब है भारत के आम की मांग

which country are import more mango from india?

कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस साल अमेरिका को आम का निर्यात करीब 400 टन तक रह सकता है।

अमेरिका को आम का निर्यात इस माह से शुरू हो गया है। पिछले दस दिनों में पश्चिमी भारत से 50 टन आम का निर्यात किया जा चुका है। इसमें खासकर अल्फांसो और केसर प्रजाति के आमों का निर्यात हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून सीजन से शुरू हो जाएंगी आमों की आवक

अधिकारी का कहना है कि आने वाले दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग प्रजाति के आमों की आवक बढ़ने के साथ ही निर्यात के भी रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

हालांकि, यूपी से आने वाले दशहरी, लंगड़ा और चौंसा जैसे आमों की अच्छी आपूर्ति निर्यात को बढ़ाने में काफी असरदार होगी। इन आमों की आवक मानसून सीजन से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed