{"_id":"22d340492693fb35655d10de5cc01415","slug":"whatsapp-launches-new-double-blue-tick-feature-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्स ऐप ने लांच किया डबल ब्ल्यू टिक फीचर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
व्हाट्स ऐप ने लांच किया डबल ब्ल्यू टिक फीचर
नई दिल्ली/ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल मैसेजिंग सर्विस व्हाट्स ऐप अपने उपयोग कर्ताओं को एक नया फीचर उपलब्ध कराया है। डबल ब्ल्यू टिक नाम वाले इस फीचर के जरिए व्हाट्स ऐप इस्तेमाल करने वालों को यह जानकारी मिल सकेगी कि उनके द्वारा भेजे गए टेक्स्ट की डिलिवरी कब हुई और उस व्यक्ति ने इसे कब पढ़ा। इस तरह उपयोगकर्ता इस फीचर के जरिए मैसेज डिलिवरी और उसे पढ़े जाने का समय जान सकेंगे।
विज्ञापन
व्हाट्स ऐप के जरिए मैसेज भेजने वाले को यह ब्ल्यू टिक तब दिखाई देते हैं, जब पानेवाला मैसेज को प्राप्त करता है और इसे पढ़ लेता है।
इसके तहत एक ग्रे टिक का मतलब होता है कि मैसेज भेज दिया गया है। दो ग्रे टिक का मतलब होता है कि मैसेज डिलिवर हो गया है और एक ब्ल्यू टिक का मतलब हुआ कि मैसेज को प्राप्तकर्ता द्वारा पढ़ लिया गया है।
विज्ञापन
व्हाट्स ऐप पर मैसेज भेजे जाने का ठीक-ठीक समय जानने के लिए यूजर को अपने पोस्ट पर क्लिक करके उसे होल्ड करने से मैसेज भेजे जाने के ठीक-ठीक समय की जानकारी मिल जाती है। यह सुविधा आईफोन के आईओएस, एंड्रॉयड फोन के साथ-साथ विडोज ओएस वाले और ब्लैकबेरी स्मार्ट फोन पर भी काम करेगी।
विज्ञापन