फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   what is in rail budget 2013

जानिए क्या है इस बार रेलमंत्री के पिटारे में

Tue, 26 Feb 2013 10:12 AM IST
चंदन जायसवाल/नई दिल्ली
चंदन जायसवाल/नई दिल्ली Updated Tue, 26 Feb 2013 10:12 AM IST
विज्ञापन
what is in rail budget 2013

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल थोड़ी ही देर बाद रेल बजट-2013 पेश करने वाले हैं। लोग यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि इस बार रेलमंत्री के पिटारे में क्या है। चुनावी मुहाने पर खड़े रेलमंत्री क्या फिर यात्री किराया और माल भाड़े में वृद्धि करेंगे?

विज्ञापन


हालांकि इस बार रेल बजट में रेलवे किराया सीधे बढ़ने के आसार नहीं हैं। इसे यात्रा के विभिन्न मदों से जोड़कर बढ़ाया जाएगा, जो मामूली ही होगा। जैसे फ्यूल एडजस्टमेंट चार्ज के साथ-साथ दूसरे सरचार्ज लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि रेल मंत्री ने करीब दो माह पहले ही रेलवे की खस्ता वित्तीय हालत का हवाला देकर रेल किराये में करीब 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। आज पेश होने वाले रेल बजट में बंसल कैटरिंग सेवा में सुधार, स्टेशनों का विकास और करीब 100 नई ट्रेनें शुरू करने जैसे यात्री अनुकूल उपायों की घोषणा कर सकते हैं। रेल बजट में सफाई और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राजस्थान में 1,000 करोड़ रुपये की मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) कोच फैक्टरी लगाने के प्रस्ताव की घोषणा किए जाने की संभावना है जिससे लोकल और उपनगरीय ट्रेनों की बढ़ती मांग पूरी की जा सके। इसके लिए रेलवे सालाना करीब 400 कोच के विनिर्माण क्षमता वाले इस कारखाने के संबंध में जल्द ही भेल और राजस्थान सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी।


दुर्घटना के दौरान बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से इस रेल बजट में दो हाई-स्पीड सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन (स्पार्ट) की खरीद की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा, 800 रेलवे स्टेशन पर पे और यूज टॉयलेट बनाने की तैयारी है। करीब पांच रुपये में रेल यात्री इसका लाभ ले सकेंगे। वहीं, रेलवे के सर्वर को सेटेलाइट से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में रेल यात्रियों को टिकट बुक कराने में सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed