फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   We can once again become bellwether of IT industry: Sikka

आईटी इंडस्ट्री की फिर से अगुवाई करेगी इंफोसिस: सिक्का

Fri, 10 Oct 2014 07:26 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Fri, 10 Oct 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
We can once again become bellwether of IT industry: Sikka

अगली पीढ़ी की टेक्नोलॉजी जैसे कृत्रिम इंटेलीजेंस का फायदा उठा रही सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस को इंडस्ट्री की सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी के रूप में अपनी हैसियत वापस पाने और आईटी इंडस्ट्री अगुवाई करने की उम्मीद है।

विज्ञापन


अगस्त में इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पद संभालने वाले विशाल सिक्का को टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज  के बराबर ग्रोथ तक पहुंचाने का काम दिया गया है।
विज्ञापन


सिक्का ने कहा कि इंफोसिस की स्थापना नई पीढ़ी की सेवा कंपनी के विचार और ग्लोबल डिलीवरी मॉडल के साथ की गई थी। हमारा मानना है कि हम एक बार फिर से लगातार मुनाफे वाली ग्रोथ हासिल करने के साथ आईटी इंडस्ट्री का अगुआ बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे ऐसी इंफोसिस की अगुवाई करने की उम्मीद कर रहे हैं,जो बड़े पैमाने पर मुनाफा अर्जित कर सके। पद संभालने के बाद से पिछले 70 दिनों में सिक्का पार्टनर्स, ग्राहकों और कर्मचारियों से लगातार मिल रहे हैं।


सिक्का ने कहा कि इंफोसिस और उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के बीच अंतर सिर्फ पहले के तौर तरीकों जैसे लागत कम करने और भर्तिंयां तेज करने से नहीं होगा बल्कि हमें स्वचालन और नवाचार को अपनाना होगा।

उन्होंने बताया कि इंफोसिस का लंबी अवधि में ग्रोथ का लक्ष्य 15-18 फीसदी है और कारोबार में अर्थपूर्ण रिवाइवल अगले दो वर्ष में दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed