फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Water for every field, every farmer loans

अब हर खेत को पानी, हर किसान को मिलेगा कर्ज

Thu, 10 Jul 2014 08:50 PM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
Water for every field, every farmer loans

मोदी सरकार के पहले बजट में कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं हुई हैं। कृषि क्षेत्र से जुड़े कई चुनावी वादों को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में पूरा कर दिया है। हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का ऐलान किया गया है। किसानों को 4 फीसदी ब्याज पर कर्ज की योजना जारी रहेगी।

विज्ञापन


करीब 20 लाख भूमिहीन किसानों को भी नाबार्ड से कर्ज मुहैया कराया जाएगा। उर्वरकों के संतुलित प्रयोग और पैदावार बढ़ाने के लिए सरकार ने मृदा-स्वास्थ्य कार्ड और जागरुकता बढ़ाने के लिए किसान टीवी का वादा भी पूरा कर दिया है।
विज्ञापन


बजट में कृषि, खाद्य सुरक्षा और जल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विशेष महत्व दिया गया है। इनसे जुड़े कई अहम घोषणाएं वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृदा कार्ड और मोबाइल टेस्टिंग लैब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर अमल करते हुए बजट में हरेक किसान को मृदा-स्वास्थ्य कार्ड देने का ऐलान किया है। कृषि मंत्रालय इस योजना को मिशन के तौर पर चलाएगा, जिसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। देश में 100 मोबाइल मृदा परीक्षण लैब स्थापित करने केलिए 56 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।

कृषि को बढ़ावा देने के लिए किए जाएंगे खास इंतजाम

Water for every field, every farmer loans

नए कृषि व बागवानी विश्वविद्यालय- कृषि से जुड़े शोध को बढ़ावा देने के लिए सरकार आंध्र प्रदेश और राजस्थान में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय और हरियाणा व तेलंगाना में बागवानी विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। इसके लिए 200 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

8 लाख करोड़ का कृषि कर्ज: वित्त वर्ष 2014-15 में सरकार ने 8 लाख रुपये के कृषि ऋण का लक्ष्य तय किया है। किसानों को 7 फीसदी की रियायती ब्याज दर और समय से भुगतान करने पर ब्याज में 3 फीसदी छूट की योजना इस साल भी जारी रहेगी। सहकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की मदद के लिए सरकार 5 हजार करोड़ रुपये लॉन्ग टर्म रूरल क्रेडिट फंड तैयार करेगी।

महंगाई थामेगा मूल्य स्थिरता फंड: कृषि उत्पादों की महंगाई थामने के लिए 500 करोड़ रुपये का मूल्य स्थिरता फंड बनेगा। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में इसका वादा किया था।

 ं

कृषि के लिए नेशनल और प्राईवेट मार्केट: किसानों की बाजार तक पहुंच बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री ने एग्री मार्केटिंग में अहम बदलाव का रोड मैप पेश किया है। जिसके तहत राष्ट्रीय कृषि बाजार की स्थापना की जाएगी। केंद्र सरकार राज्यों के मंडी कानूनों में भी जरूरी सुधार कराएगी। मोदी सरकार का पूरा जोर कृषि उत्पादों के लिए प्राइवेट मार्केट यार्ड और प्राईवेट मार्केट खुलवाने पर है।

दूसरी हरित क्रांति पर फोकस

Water for every field, every farmer loans

वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए कृषि क्षेत्र के महत्व पर जोर देते हुए कहा है कि दूसरी हरित क्रांति का फोकस प्रोट्रीन क्रांति पर होगा।

कृषि क्षेत्र में 4 फीसदी से ऊपर की विकास दर कायम रखने के लिए तकनीक, निजी क्षेत्र के निवेश और मार्केटिंग के नए तरीकों पर जोर दिया जाएगा। भंडारण के बुनियादी ढांचे के बेहतर बनाने के लिए बजट में 5 हजार करोड़ रुपये के वेयरहाउस इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का ऐलान किया गया है। इस फंड का इस्तेमाल निजी क्षेत्र को भंडारण के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

मोदी सरकार ने अपने पहले ही बजट में किसान टीवी चैनल शुरू करने का वादा पूरा कर दिया है। इसके जरिए बाजार भाव, खेती की नई तकनीक, ऑर्गेनिक फार्मिंग और जल संरक्षण से जुड़ी सूचनाओं का प्रसार किया जाएगा। किसान टीवी के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed