पैन नंबर का आवेदन करने जा रहे हैं तो पढ़े ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग द्वारा पैन नंबर का आवंटन अगले सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिनों के लिए बंद रहेगा। आयकर विभाग में सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, नए पैन नंबर के लिए इस दौरान सरकार द्वारा अधिकृत दो वेब पोर्टल एनएसडीएल और यूटीआईआईटीएसएल के जरिये पैन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी रहेगी।
आयकर विभाग के आधिकारिक बयान के अनुसार, आयकर विभाग सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने की प्रक्रिया में हैं।
यह पैन के आवेदकों के सूचनार्थ है कि आयकर विभाग द्वारा पैन का आवंटन पांच अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक नहीं किया जा सकेगा क्योंकि इस अवधि के दौरान विभाग पैन डेटाबेस के स्थानांतरण की भारी भरकम प्रक्रिया को अंजाम देने जा रहा है।
छोटे करदाताओं का नहीं रोका जाता रिफंड
छोटे करदाताओं की चिंता का समाधान करते हुए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने स्पष्ट किया है कि आयकर विभाग न तो छोटे करदाताओं के रिफंड रोकता है और न ही आमतौर पर उनके आयकर रिटर्न की जांच या उनका विस्तृत विश्लेषण किया जाता है।
सीबीडीटी की अध्यक्ष अनीता कपूर ने कहा कि वह इस कल्पना और भय की मनोदशा को समाप्त करना चाहती हैं कि एक बार लोगों के रिटर्न दाखिल करने के बाद वे आयकर अधिकारियों के रडार पर आ जाते हैं और फिर उन्हें ट्रैक किया जाता है।
उन्होंने कहा कि जो भी करदाता साफ-सुथरे तरीके से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं और टीडीएस मेल खाता है तो उन्हें छह महीने के भीतर रिफंड भेजा जाता है। छोटे रिफंड को रोक कर रखने में विभाग की कोई दिलचस्पी नहीं है।