{"_id":"68c5ad94-13b1-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"walmart-workers-threaten-to-go-on-nationwide-strike-on-nov-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलमार्ट के कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
वॉलमार्ट के कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी
वांशिंगटन/नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 11 Oct 2012 08:09 PM IST
विज्ञापन
मल्टी ब्रांड रिटेल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट पर मुश्किलें एक के बाद एक आ रही हैं। इधर नई दिल्ली में पीएमओ ने वॉलमार्ट-भारती रिटेल के बीच करार की जांच के आदेश दिए हैं।
दूसरी ओर अमेरिका में वॉलमार्ट के कर्मचारियों ने दर्जन भर से भी ज्यादा शहरों में कंपनी की कार्यशैली व नीतियों का विरोध करते हुए हड़ताल की चेतावनी दे दी है। कर्मचारियों ने वॉलमार्ट पर कम वेतन देने और कामकाज के गैरवाजिब तरीके अपनाने का आरोप लगाते हुए 23 नवंबर को देशभर में हड़ताल करने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक डेलास, सेनडिएगो, शिकागा, लॉस एंजिलिस, सिएटल, वाशिंगटन डीसी, सेक्रामेंटो सहित कंपनी के मुख्यालय वाले शहर अर्कांसास में कामकाज छोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया। दूसरी ओर कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों के इस विरोध को निराधार बताते हुए इसे महज एक पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है।