{"_id":"4f5bb31d36d87af1c55f5bfaf9cf4961","slug":"walmart-to-roll-out-b2b-e-com-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में जुलाई से ई-कॉमर्स शुरू करेगी वालमार्ट ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
भारत में जुलाई से ई-कॉमर्स शुरू करेगी वालमार्ट
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 13 Jun 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की रिटेल कंपनी वालमार्ट भारत के चुनिंदा स्थानों पर अगले माह बिजनेस टू बिजनेस (बीटूबी) ई-कॉमर्स कारोबार शुरू करेगी। इसके साथ ही कंपनी मल्टी ब्रांड रिटेल में एफडीआई के माहौल का अध्ययन भी करती रहेगी।
विज्ञापन
वालमार्ट इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष अय्यर ने बताया कि ई-कॉमर्स कारोबार में काफी संभावनाए हैं। हम लखनऊ और हैदराबाद में 1 जुलाई से बीटूबी ई-कॉमर्स शुरू करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत में अपने 20 स्टोर्स में यह सुविधा शुरू करना इन दोनों पायलट प्रोग्राम के बारे में मिलने वाले फीडबैक और ग्राहकों के रूख पर निर्भर करेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी मल्टी ब्रांड रिटेल कारोबार के लिए किसी स्थानीय कंपनी के साथ गठजोड़ करेगी, उन्होंने कहा कि हम माहौल का अध्ययन करना और सरकार के साथ बातचीत जारी रखेंगे। इस बारे में हम सही समय पर माहौल के आधार पर फैसला करेंगे।
विज्ञापन
वालमार्ट ने अक्तूबर में भारती एंटरप्राइजेज के साथ अपनी भागीदारी खत्म कर दी थी और कंपनी ने भारत में होलसेल कारोबार अकेले करने का फैसला किया था। अय्यर ने स्पष्ट किया कि मौजूदा समय में कंपनी का भारत में फोकस कैश एंड कैरी कारोबार पर ही रहेगा।