फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   walmart stores will open within one and half year

डेढ़ साल के भीतर खुल जाएंगे वॉलमार्ट के स्टोर

Sat, 22 Sep 2012 01:35 AM IST
न्यूयार्क/एजेंसी
न्यूयार्क/एजेंसी Updated Sat, 22 Sep 2012 01:35 AM IST
विज्ञापन
walmart stores will open within one and half year
सरकार द्वारा मल्टी ब्रांड रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद इस क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट ने उम्मीद जताई है कि भारत में वह अपना पहला स्टोर एक-डेढ़ साल के भीतर खोल देगी।
विज्ञापन


वॉलमार्ट के एशिया क्षेत्र के अध्यक्ष व सीईओ स्कॉट प्राइस ने एक साक्षात्कार में कहा कि कंपनी 12 से 18 माह के भीतर अपने स्टोर चालू करने में सक्षम है और इसके लिए उन राज्यों की सरकारों से इजाजत मांगी जा रही है, जो पहले ही अपने यहां उसके स्टोर खुलने को लेकर सहमति जता चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी कंपनी ने यह निश्चित नहीं किया है कि वह कहां, कितने स्टोर खोलेगी। प्राइस ने बताया कि वॉलमार्ट मौजूदा समय में भारती इंटरप्राइजेज के साथ साझेदारी में चलाए जा रहे 17 कैश एंड कैरी स्टोरों को इसी तरह से चलाए रखना चाहती है। कंपनी रिटेल कारोबार में साझेदारी के लिए किसी अन्य कंपनी से बातचीत करने के बारे में नहीं सोच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed