फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   walmart scrutiny committee will take information from public

पब्लिक से जानकारी लेगी वालमार्ट जांच समिति

Wed, 06 Feb 2013 11:41 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Feb 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
walmart scrutiny committee will take information from public

रिटेल दिग्गज वालमार्ट की लॉबिंग से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी इस मामले पर गठित जांच समिति तक पहुंचाई जा सकती है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने हरियाणा व पंजाब के पूर्व चीफ जस्टिस मुकुल मुद्गल को इस एक सदस्य समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने आम जनता से इस मामले से जुड़ी जानकारियां जांच समिति को भेजने की अपील की है। वालमार्ट की लॉबिंग या किसी अन्य भारतीय कानून के उल्लंघन संबंधी जानकारी अगले 15 दिनों के भीतर जस्टिस मुद्गल समिति को भेजी जा सकती है।
विज्ञापन


वालमार्ट द्वारा लॉबिंग पर करीब 125 करोड़ रुपये खर्च करने की जानकारी अमेरिकी सीनेट में देने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। विपक्ष के कड़े विरोध के बाद केंद्र सरकार को जांच समिति के गठन का ऐलान करना पड़ा। गौरतलब है कि मुद्गल समिति की जांच का दायरा सिर्फ वालमार्ट की लॉबिंग तक सीमित नहीं रखा गया है। समिति इस बात की जांच भी करेगी कि कंपनी ने किसी अन्य भारतीय कानून को उल्लंघन तो नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉरपोरेट मामले के मंत्रालय ने जिस तरह जांच समिति का दायरा बढ़ाया है और जनता से जानकारियां मांगी हैं, उससे कई नए खुलासे हो सकते हैं। केरल से राज्यसभा सांसद एमपी अच्युतन वालमार्ट और भारती रिटेल के बीच हुई सौदे में एफडीआई नियमों के कथित उल्लंघन की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय से कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed