फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   walmart pleads guilty faces 615 crore fine

वॉलमार्ट ने अपराध कबूला, 615 करोड़ का जुर्माना

Thu, 30 May 2013 06:09 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Thu, 30 May 2013 06:09 PM IST
विज्ञापन
walmart pleads guilty faces 615 crore fine

पहले से लॉबिंग मसले पर मुश्किलों का सामना कर रही अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।

विज्ञापन


वॉलमार्ट ने स्थानीय अदालत में पर्यावरण कानून के तहत अपना जुर्म कबूलते हुए मामला निपटाने के लिए 11 करोड़ डॉलर (615 करोड़ रुपये) जुर्माना देना मान लिया है।

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक वॉलमार्ट स्टोर्स ने लास एंजिलिस और सेन फ्रांसिस्को में सरकारी वकीलों की ओर से दायर मामले में अपना दोष स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


पर्यावरण मानक का उल्लंघन
कंपनी पर क्लीन वाटर एक्ट तोड़ने और अमेरिका में अपनी दुकानों से पर्यावरण के लिहाज से खतरनाक सामग्री असुरक्षित तरीके से फेंकने का आरोप था।

कंपनी ने अमेरिका में कीटनाशक, फफूंदनाशक और चूहानाशक अधिनियम के उल्लंघन के मामले में भी अपना दोष मान लिया।

वॉलमार्ट इन सभी मामलों में आपराधिक और सिविल कानून के तहत दायर मामलों में करीब 8.16 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी।

जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा कि इसी तरह की गतिविधियों के लिए कैलिफोर्निया और मिसौरी ने भी पहले कार्रवाई की थी।

11 करोड़ डॉलर का जुर्माना
इन मामलों को भी मिलाकर वॉलमार्ट को संघीय और प्रांतीय पर्यावरण कानूनों के उल्लंघन के आरोपों को सुलझाने के कुल 11 करोड़ डॉलर से अधिक का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलमार्ट पर आरोप लगाया गया था कि कंपनी के पास अपने कर्मचारियों को स्टोर में खतरनाक कचरे के मैनेजमेंट और निपटारे की ट्रेनिंग देने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

अमेरिका में 4,000 स्टोर
ऐसे में खतरनाक कचरे को या तो नगरपालिका के कूड़ेदान में डाल दिया गया या यदि यह कोई तरल कचरा था तो उसे स्थानीय सीवर प्रणाली में डाल दिया जाता था।

पूरे अमेरिका में कंपनी के 4,000 स्टोर है। इनसे वह हजारों तरह की चीजें बेचती है। इनमें कुछ अमेरिकी कानून के तहत खतरनाक सामान की श्रेणी में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed