फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   walmart continues us lobbying on fdi in india

जांच के बावजूद अमेरिका में लॉबिंग कर रही वॉलमार्ट

Wed, 24 Apr 2013 10:29 AM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
वाशिंगटन/एजेंसी Updated Wed, 24 Apr 2013 10:29 AM IST
विज्ञापन
walmart continues us lobbying on fdi in india

अमेरिका की दिग्गज मल्टी ब्रांड रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने लॉबिंग के आरोप में अपने खिलाफ भारत में चल रही जांच के बावजूद भारतीय रिटेल सेक्टर में प्रवेश के लिए अमेरिका में लॉबिंग जारी रखी है।

विज्ञापन


अमेरिकी संसद में इस संबंध में पेश की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक 2013 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में वॉलमार्ट में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों को लेकर लॉबिंग फर्म की सेवाओं का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


अमेरिकी संसद के सदन सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 22 अप्रैल को पेश की गई 17 पन्नों की एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉलमार्ट ने बीती तिमाही के दौरान करीब 50 मुद्दों पर विभिन्न सरकारी विभागों और एजेंसियों के साथ लॉबिंग पर कुल 18.4 लाख डॉलर की राशि खर्च की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी ने विदेशी निवेश, टैक्स संबंधी मामलों, साइबर सिक्यूरिटी, डाटा सिक्यूरिटी, ई-कॉमर्स और आव्रजन (इमिग्रेशन) संबंधी मामलों को लेकर भी लॉबिंग की। इसके अलावा सोर्सिंग व मेन्यूफेक्चरिंग संबंधी मामलों को सुलझाने के लिए भी कंपनी द्वारा लॉबिंग की गई।

गौरतलब है कि पिछले साल भारी राजनीतिक विरोध के बीच सरकार ने मल्टी ब्रांड रिटेल में 51 फीसदी एफडीआई की अनुमति देकर वॉलमार्ट जैसी कंपनियों के लिए भारत आने के दरवाजे तो, खोल दिए लेकिन एक निश्चित सीमा तक देश से ही खरीदारी करने की शर्त भी रखी गई है।


इसे लेकर कई विदेशी कंपनियां संशय में हैं और इस नियम में नरमी के लिए लॉबिंग किए जाने का मामला सामने आने के बाद वॉलमार्ट के खिलाफ जांच चल रही है।

सरकार द्वारा हरियाणा और पंजाब के पूर्व चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति मुकुल मुदगल की अध्यक्षता में गठित समिति इस मामले की जांच कर रही है। बीते सप्ताह ही इस समिति का कार्यकाल एक महीने बढ़ाया है।

समिति अब 1 मई के बजाय 31 मई तक वॉलमार्ट पर आई लॉबिंग के आरोपों की जांच करके अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed