{"_id":"59170edc-6e16-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"wal-mart-continues-lobbying-in-us-for-india-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में प्रवेश को वालमार्ट अभी भी कर रही लॉबिंग","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
भारत में प्रवेश को वालमार्ट अभी भी कर रही लॉबिंग
वाशिंगटन/नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 04 Feb 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने खिलाफ जारी प्रवर्तन निदेशालय की जांच के बावजूद भारत में प्रवेश के लिए अमेरिकी रिटेल कंपनी वालमार्ट लॉबिंग करने में लगी हुई है। वर्ष 2012 के दौरान कंपनी ने इसके लिए 32.58 करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
अमेरिकी कांग्रेस की लॉबिंग डिस्क्लोजर रिपोर्ट के हालिया रिकॉर्ड के मुताबिक, कंपनी ने 31 दिसंबर 2012 को खत्म हुए आखिरी तिमाही में भारत में एफडीआई संबंधी चर्चा समेत विभिन्न मुद्दों पर लॉबिंग के लिए 7.86 करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
रिकॉर्ड के अनुसार, इसको मिलाकर कंपनी ने 2012 के दौरान 32.58 करोड़ रुपये लॉबिंग पर व्यय किए। अमेरिकी कानून के मुताबिक, हर कंपनी को लॉबिंग पर किए गए खर्च की जानकारी देना अनिवार्य है। संसद में राजनीतिक दलों के भारी हंगामे के चलते भारत सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय को कंपनी के भारतीय मार्केट में पहुंच के लिए की गई लॉबिंग संबंधी गतिविधियों की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
भारत ने पिछले साल ही रिटेल सेक्टर को एफडीआई के लिए खोलने का फैसला लिया था। हालांकि कंपनी का कहना है कि लॉबिंग पर खर्च का भारतीय सरकारी अधिकारियों या किसी राजनीतिक व्यक्ति के साथ करार से लेना-देना नहीं है।