फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Wait Not Long to Get Black Money Back: Arun jaitely

कालेधन पर और इंतजार नहीं-अरुण जेटली

Fri, 25 Jul 2014 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली Updated Fri, 25 Jul 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
 Wait Not Long to Get Black Money Back: Arun jaitely

शुक्रवार को लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अब कालेधन पर और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैं यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि काले धन को वापस लाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।

विज्ञापन


जेटली के अनुसार मोदी सरकार कालेधन को विदेश से वापस लाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस समय कालेेधन को लेकर जो भी जानकारी सरकार को दूसरे देशों से प्राप्त हो रही है, उसे वह सुप्रीम कोर्ट को दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
विज्ञापन


एसआईटी जो भी कदम चाहती है, सरकार उसमें पूरा सहयोग करेगी। कालेधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे बृहस्पतिवार को कह चुके है, कि हम अपने जीवन में स्विटजरलैंड से कालेधन को वापस नहीं ला सकेंगे। 

देश में कालाधन वापस लाने के वादे के साथ आई मोदी सरकार के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed