{"_id":"42429f4ea6bb1d8133b821fb1bb8cda8","slug":"voting-and-sensex-break-all-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग के साथ-साथ सेंसेक्स ने भी बनाया रिकॉर्ड ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
वोटिंग के साथ-साथ सेंसेक्स ने भी बनाया रिकॉर्ड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Apr 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवेशकों की सतर्कता भरे रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 13 अंक ऊपर 22,715.33 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 0.20 अंक की नाममात्र बढ़त के साथ 6,796.40 अंक पर सपाट रहा। शुरुआती कारोबार में पावर, कैपिटल गुड्स, रीयल्टी, तेल-गैस, मेटल और बैंकिंग वर्ग के शेयरों में अच्छी लिवाली हुई। हालांकि आखिरी घंटों में हुई मुनाफावसूली से बाजार अपनी शुरुआती तेजी खोकर मामूली बढ़त पर ही बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स में टाटा पावर, भेल, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एसबीआई, हिन्दुस्तान यूनि, कोल इंडिया, मारुति, गेल इंडिया, विप्रो, एलएंडटी, एक्सि बैंक, आरआईएल, एचडीएफसी, सेसा स्टरलाइट और महिंद्रा के शेयर 0.06 से 4.12 फीसदी की बढ़त में रहे। दूसरी तरफ रेड्डीज लैब, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, इन्फोसिस, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, सिप्ला, बजाज आटो, टाटा स्टील, टीसीएस, भारती एयरटेल, ओएनजीसी और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 2.72 से 0.07 फीसदी के नुकसान में रहे।
विज्ञापन
मजबूती पर खुला सेंसेक्स बीच सत्र में 22,792.49 अंक के ऊपरी और 22,644.43 अंक के निचले दायरे में रहकर आखिर में 12 अंक ऊपर बंद हुआ। निफ्टी की शुरुआत मामूली तेजी पर हुई। कारोबार के दौरान यह 6,819.05 अंक के ऊपरी और 6,777.30 अंक के निचले दायरे में रहा।
बीएसई में कुल 2,946 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 1,551 लाभ में और 1,251 नुकसान में बंद हुए बाकी 144 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक बाजार की मौजूदा तेजी के पीछे कोई बुनियादी कारण नहीं है। बाजार सिर्फ इस अटकलबाजी पर चल रहा है कि चुनाव में किसी एक दल को बहुमत मिलने वाला है।