फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   vodafone_trai_dot_sepecturm_callrate_baseprice_pchidambaram

वोडाफोनः चुकाएगा भारत का 11,200 करोड़ का टैक्स?

Mon, 25 Nov 2013 05:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Nov 2013 05:05 PM IST
विज्ञापन
vodafone_trai_dot_sepecturm_callrate_baseprice_pchidambaram
वोडाफोन, कैसे चुकाएगा भारत का 11,200 करोड़ रुपए का टैक्स। अभी भी कंपनी के अधिकारियों और भारत सरकार के बीच इस मसले पर बातचीत हो रही है।
विज्ञापन


वोडाफोन के 11,200 करोड़ रुपए के टैक्स मामले में का अभी तक निपटान नहीं होने के कारण वोडाफोन के सीईओ विटटोरियो कॉओलो दिसंबर में भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। इस यात्रा के दौरान वह भारत के वित्त मंत्री पी.चिदंबरम से भी मिलेंगे।

सूत्रों के मुताबिक अगले माह की शुरूआत में विटटोरियो के भारत आने की संभावना है। इस दौरान टैक्स मसले पर वित्त मंत्री से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे।

पीटीआई के मुताबिक ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन के ऊपर 11,200 करोड़ रुपए की टैक्स देनदारियां है। सारी टैक्स देनदारियों में ब्याज भी शामिल है।

इससे पूर्व भी वोडाफोन और भारत सरकार के अधिकारियों के बीच में टैक्स देनदारियों को लेकर काफी बातचीत हो चुकी है।

इस मामले में भारत की तरफ से कानून सचिव पी के मेहरोत्रा और वोडाफोन के वरिष्ठ अधिकारी मैथ्यू क्रिक के बीच बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed