{"_id":"cec7ad64a4b0b2c2a6716991cfe0fa66","slug":"vodafone-start-m-paisa-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल से ट्रांसफर कीजिए किसी भी बैंक में रुपए","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मोबाइल से ट्रांसफर कीजिए किसी भी बैंक में रुपए
एजेंसी। नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Aug 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
वोडाफोन अपने उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी लेकर आया है। वोडाफोन इंडिया ने दिल्ली और एनसीआर में मोबाइल के जरिये पैसे ट्रांसफर और भुगतान सेवा ‘एम-पैसा’ का शुभारंभ किया।
आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर शुरू किए गए वोडाफोन की एम-पैसा सेवा से मोबाइल फोन के जरिये पैसे ट्रांसफर करने के अलावा किसी भी बैंक खाते में रुपये भेजे जा सकते हैं।
इससे मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच सेवा का भुगतान और चुनिंदा दुकानों से खरीदारी की जा सकेगी। एम-पैसा के बिजनेस हेड सुरेश सेठी ने कहा कि देश में अभी भी पांच फीसदी से कम गांवों में बैंक शाखाएं हैं।
विज्ञापन
ऐसे में गांवों से पलायन कर शहरों में रहने वाले लोगों को अपने परिजनों के पास रुपये भेजने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। एम पैसा सेवा लोगों के पैसे ट्रांसफर की समस्या को सुलझाने और वित्तीय समावेशन के उद्देश्य को प्राप्त करने में मददगार साबित होगा।