फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   vodafone offers free incoming calls on roaming

वोडाफोन की रोमिंग सस्ती, वीडियोकॉन ने इंटरनेट दरें घटाई

Thu, 04 Jul 2013 09:54 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 04 Jul 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
vodafone offers free incoming calls on roaming

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने रोमिंग दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए नया प्लान लांच किया है।

विज्ञापन


इसके तहत ग्राहक पांच रुपये रोजाना देकर रोमिंग के दौरान असीमित मुफ्त इनकमिंग कॉल्स पा सकेंगे। इस प्लान के तहत आउटगोइंग कॉल्स का शुल्क 1.5 पैसे प्रति सेकेंड रहेगा।

इस प्लान के अलावा कंपनी ने मासिक प्लान भी लांच किए हैं। पोस्टपेड ग्राहक 75 रुपये देकर मासिक प्लान ले सकते हैं, जबकि प्रीपेड ग्राहकों को 71 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


इनके अलावा भी कंपनी ने रोमिंग के लिए कुछ और प्लान लांच किए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले आइडिया और एयरटेल भी अपने रोमिंग शुल्क में कटौती कर चुके हैं।

हाल ही में टेलीकॉम नियामक ट्राई ने रोमिंग शुल्क में कटौती का आदेश दिया है। यह आदेश 1 जुलाई से लागू होना था। लिहाजा, सभी कंपनियों ने अपनी रोमिंग की दरों में कटौती शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियोकॉन ने इंटरनेट दरें घटाई
हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट को अधिक किफायती बनाते हुए वीडियोकॉन मोबाइल सर्विसेज ने अपनी जीपीआरएस दरों में 90 फीसदी तक कटौती की है।

कंपनी ने दरों में यह कटौती पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किलों में की है। वीडियोकॉन ग्राहकों को अब 1 पैसा प्रति 10 केबी की दर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा मिल सकेगी।

पहले यह 10 पैसे प्रति 10 केबी थी। यानी, अब ग्राहकों को मोबाइल इंटरनेट पर 90 फीसदी की तक की छूट मिलेगी।

यह कीमत डेटा पैक की सीमा से ज्यादा डेटा के इस्तेमाल पर लागू है। डेटा शुल्क की नई दरें इस माह के पहले सप्ताह से प्रभावी हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed