{"_id":"c1bc23dd07cfaa2caee59b00a1aad843","slug":"voda-accused-of-secretly-sharing-data-with-british-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके पास है वोडाफोन कनेक्शन तो पढ़ें यह खबर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आपके पास है वोडाफोन कनेक्शन तो पढ़ें यह खबर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 11 Mar 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन पर गुप्त तरीके से उपभोक्ताओं के डाटा एक ब्रिटिश खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसी के साथ साझा करने का आरोप लगाया है। हालांकि, कंपनी ने मंत्रालय के इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा विभाग के दस्तावेजों के अनुसार वोडाफोन पर यह आरोप है कि उसने ब्रिटेन के सरकारी संचार मुख्यालय (जीसीएचक्यू) को समुद्र के भीतर अपने केबल्स के नेटवर्क का गुप्त तरीके से असीमित एक्सेस कराया है। इस नेटवर्क के जरिए दुनिया के अधिकांश फोन कॉल और इंटरनेट ट्रैफिक उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के दस्तावेजों का दावा है कि ब्रिटिश समुद्र तट के निकट ट्रांसअटलांटिक केबल्स में इंटरसेप्ट केबल जोड़कर बीते पांच सालों में जीसीएचक्यू ने बड़े पैमाने पर फोन टेपिंग को अंजाम दिया है। इस मामले पर वोडाफोन का कहना है कि भारत सरकार की ओर से इस तरह का कोई मामला उसके समक्ष नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन