एक सीईओ, जिसकी सैलरी 30 करोड़ रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनफोसिस लिमिटेड अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विशाल सिक्का को 50.8 लाख डॉलर (करीब 30.48 करोड़ रुपये) तक सालाना वेतन देगी।
इसके अलावा, सिक्का को 20 लाख डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपये) के शेयर भी दिए जाएंगे। हालांकि, सिक्का को मिलने वाला सालाना वेतन वैश्विक स्तर पर सीईओ को प्राप्त होने वाले वेतन से कम है।
कुल पैकेज में 42 करोड़ रुपए मिलेंगे
इनफोसिस में 47 वर्षीय सिक्का 1 अगस्त को एसडी शिबूलाल का स्थान लेंगे। इनफोसिस ने अपने शेयरधारकों की 30 जुलाई को होने वाली विशिष्ट आम बैठक के लिए एक सर्कुलर भेजा है।
इसमें सिक्का की नए सीईओ के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी जाएगी। सर्कुलर के मुताबिक सिक्का का बेसिक वेतन 9 लाख डॉलर (करीब 5.40 करोड़ रुपये) सालाना होगा, जबकि उन्हें प्रतिवर्ष 41.8 लाख डॉलर (करीब 25.1 करोड़ रुपये) विभिन्न भत्तों के रूप में भुगतान किया जाएगा। सिक्का को शेयर सहित कुल 70.8 लाख डॉलर (42.4 करोड़ रुपये) क्षतिपूर्ति पैकेज के रूप में मिलेंगे।