फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   VIDEOCON d2h set to become most valued Indian Company on NASDAQ

नेस्डैक में मूल्यवान भारतीय कंपनी बनी वीडियोकॉन डी2एच

Tue, 31 Mar 2015 09:35 PM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
नई दिल्ली/ ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन

डायरेक्ट टू होम सेवा देने वाली कंपनी वीडियोकॉन डी2एच अमेरिकी शेयर बाजार नेस्डैक में मूल्यवान भारतीय कंपनी बन गई है। कंपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नेस्डैक में सूचीबद्ध हो गई है। कंपनी ने 32.5 करोड़ डॉलर के अमेरिकन डिपॉजिटरी रेसिप्ट (एडीआर) जारी किए हैं। इसके साथ ही कंपनी की पूंजी 1.15 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

नेस्डैक में सबसे ज्यादा पूंजी वाली कंपनी बनने के साथ ही वीडियोकॉन डी2एच ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2000 के बाद यह किसी विदेशी स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली कंपनी है। इसके साथ ही अमेरिकी बाजार में 2007 के बाद किसी भारतीय कंपनी का सबसे बड़ा आईपीओ लाने का श्रेय भी इसके ही पास है। कंपनी के एमडी सौरभ धूत ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि यह न केवल वीडियोकॉन डी2एच के लिए बल्कि पूरे भारतीय मीडिया उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह हमारे ब्रांड में ग्राहकों के लगातार बढ़ते भरोसे का परिचायक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed