{"_id":"530a6ea26fb7a307eeaef20b23199769","slug":"video-calling-will-get-the-expert-advice-of-doctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कॉलिंग से मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
वीडियो कॉलिंग से मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3जी हाईस्पीड इंटरनेट तेजी से हमारे आसपास की दुनिया को बदल रहा है। वोडाफोन इंडिया में 11 साल काम करने के बाद चीफ कमर्शियल ऑफिसर रहे संजय मुकर्जी को इस तकनीक की क्षमता का अहसास हुआ। टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपने जमे-जमाए कैरियर को छोड़कर उन्होंने वीडियो कॉल की मदद से छोटे शहरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और अच्छे इलाज की कमी दूर करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए उन्होंने आईक्लिनिक हेल्थकेयर नाम की कंपनी शुरू की है, जो छोटे शहरों के अस्पतालों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से जोड़ रही है।
विज्ञापन
संजय बताते हैं कि ब्रिटानिया के एमडी वरूण बैरी जैसे दोस्तों की मदद से शुरू हुए आईक्लिनिक का फोकस उन छोटे शहरों पर है, जहां 3जी इंटरनेट पहुंच चुका है। देश में ऐसे शहरों की आबादी करीब 20 करोड़ है। अधिकांश विशेषज्ञ डॉक्टर दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में हैं, जबकि दूर-दराज के लोगों के लिए इन तक पहुंचना बेहद मुश्किल होता है।
विज्ञापन
इस अंतर को मिटाने के लिए आईक्लिनिक ने छोटे शहरों के अस्पतालों में अपने सेंटर खोले हैं, जहां स्थानीय डॉक्टर और वीडियो कॉलिंग की मदद से बड़े शहर में बैठे विशेषज्ञ का परामर्श मिल सकता है। इसके लिए खास तरह का सॉफ्टवेयर बनाया गया है, जिससे दूर बैठे विशेषज्ञ से बातचीत बेहद सुविधाजनक है। आईक्लिनिक के इस बिजनेस मॉडल में मरीज और विशेषज्ञ के बीच स्थानीय डॉक्टर अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
भारत में पेप्सी की शुरुआती टीम के सदस्य रहे संजय मुकर्जी बताते हैं कि करनाल, जिंद, कुरुक्षेत्र और मंडी जैसे 40 से अधिक शहरों में आईक्लिनिक के सेंटर खुल चुके हैं। यहां आप सिर्फ एक हजार रुपये में मेट्रो शहर के किसी विशेषज्ञ डॉक्टर का परामर्श ले सकते हैं।
मुकर्जी के इस वेंचर को इस साल करीब 20 करोड़ रुपये की फंडिंग मिलने की उम्मीद है। मरीजों के अलावा स्थानीय डॉक्टरों के लिए भी आईक्लिनिक जटिल मामलों में विशेषज्ञों की राय लेने का अच्छा माध्यम है। दूर-दराज स्थित फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को आईक्लिनिक के जरिए चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।