फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   VAT on petrol in haryana increased

जानिए कहां पर ढाई रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल

Fri, 13 Feb 2015 10:30 AM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
VAT on petrol in haryana increased

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा की भाजपा सरकार ने पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। सरकार ने पेट्रोल पर पांच प्रतिशत वैट बढ़ाया है। इससे पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर ढाई रुपये बढ़ गई है।

विज्ञापन


हरियाणा में पहले यह वैट 20 प्रतिशत था, जो कि अब 25 प्रतिशत हो गया है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस मुद्दे पर पिछली कैबिनेट में निर्णय लेने वाली थी, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, सरकार का तर्क है कि पेट्रोल पर वैट की दर में बढ़ोतरी करने पर भी पेट्रोल का मूल्य पड़ोसी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के वर्तमान मूल्यों की तुलना में कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में हरियाणा में पेट्रोल की कीमत 56.86 रुपये प्रति लीटर है। पांच प्रतिशत वैट बढ़ने के बाद पेट्रोल 59.36 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।

नवंबर में बढ़ाया था डीजल पर वैट

VAT on petrol in haryana increased

राज्य के आबकारी एवं कराधान विभाग के एक प्रस्ताव पर मंत्रियों की मौजूदगी में सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस बढ़ोतरी के बाद सरचार्ज के साथ पेट्रोल की नई वैट दर 26.25 फीसदी हो गई है।

सरकार 26 नवंबर 2014 को डीजल पर 2.70 फीसदी वैट बढ़ाकर 1.37 रुपये प्रति लीटर डीजल महंगा कर चुकी है, जिससे प्रदेश की जनता पर 630 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

पेट्रोल पर वैट बढ़ाने के सरकार के इस फैसले का बोझ भी जनता पर पड़ेगा लेकिन सरकारी खजाने में हर साल करीब 250 करोड़ के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed