{"_id":"959dd0ab5816df5f7444023802c3befc","slug":"v-balakrishnan-resigns-from-infosys","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस बोर्ड में उथलपुथल, एक और इस्तीफा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इंफोसिस बोर्ड में उथलपुथल, एक और इस्तीफा
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Dec 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंफोसिस बोर्ड के सदस्य वी. बालाकृष्णन ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
इस साल जून में एनआर नारायण मूर्ति की वापसी के बाद इंफोसिस के शीर्ष प्रबंधन से यह आठवां इस्तीफा है। इंफोसिस देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी निर्यातक कंपनी है।
इंफोसिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक वी. बालाकृष्ण ने कंपनी बोर्ड और कंपनी की सेवाओं से इस्तीफा दे दिया है। 31 दिसंबर बालाकृष्णन का कंपनी में आखिरी दिन होगा।
विज्ञापन
इंफोसिस में वी. बालाकृष्णन की जगह यूबी प्रवीण राव को फुल-टाइम डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, इंफोसिस में किरण मजूमदार शॉ को स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
वी. बालाकृष्णन ने 1991 में इंफोसिस के साथ अपनी पारी शुरू की थी।
उन्हें 2015 में कंपनी के मौजूदा सीईओ एसडी शिबुलाल के रिटायर होने के बाद अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) माना जा रहा था। बालाकृष्णन का नारायण मूर्ति के साथ इंफोसिस को खड़ा करने में अहम रोल था।
फिलहाल वी. बालाकृष्णन इंफोसिस में बीपीओ डिविजन के हेड, इंफोसिस लोडस्टोन के इंडिया बिजनेस यूनिट के चेयरमैन और बोर्ड के सदस्य हैं। इससे पहले बालाकृष्णन इंफोसिस के सीएफओ भी रह चुके हैं।