फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   uttar pradesh reach number one postition

सभी राज्यों को पछाड़कर UP बना नंबर 1

Wed, 23 Apr 2014 12:46 PM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh reach number one postition

देश में दूध का उत्पादन सालाना 19 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। इसमें रोचक बात यह है कि दूध उत्पादन में बढ़ोतरी के मामले में आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक दक्षिण भारत के राज्य तेजी से आगे बढ़ते हुए उत्तर भारतीय राज्यों के दबदबे को टक्कर देने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। यह बात देश में दूध उत्पादन को लेकर उद्योग संगठन एसोचैम की ओर से जारी एक रिपोर्ट में सामने आई है।

विज्ञापन


उत्‍तर प्रदेश है नंबर 1

uttar pradesh reach number one postition

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राज्य होने के बावजूद फिलहाल अपनी भारी-भरकम आबादी, लोगों की क्रय शक्ति कम रहने और दूध के परिवहन के लिए जरूरी सुविधाएं न उपलब्ध होने के चलते प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता के मामले में पहले पांच राज्यों में भी जगह नहीं बना पाया है।

प्रति व्यक्ति रोजाना उपलब्धता के मामले में पंजाब 937 ग्राम, हरियाणा 679 ग्राम, राजस्थान 538 ग्राम, हिमाचल प्रदेश 446 ग्राम और गुजरात 435 ग्राम पांच अग्रणी राज्य हैं।

यदि देश में होने वाले कुल दूध उत्पादन में राज्यों की हिस्सेदारी की बात करें, तो  उत्तर प्रदेश 17 फीसदी उत्पादन के साथ देश में अव्वल है। इसके बाद क्रमश: राजस्थान 11 फीसदी, आंध्र प्रदेश 9, पंजाब लगभग 8 फीसदी और गुजरात लगभग 8 फीसदी टॉप-3 में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ा दूध का उत्पादन

uttar pradesh reach number one postition

रिपोर्ट के मुताबिक दूध की उत्पादन और उपलब्धता दोनों ही पैमानों पर दक्षिण भारतीय राज्य तेजी से आगे आ रहे हैं। उपलब्धता के मामले में सर्वाधिक विकास दर आंध्र प्रदेश 36 फीसदी की है। इसके बाद क्रमश: केरल 21 फीसदी, राजस्थान (20 फीसदी, कर्नाटक 19 फीसदी और गुजरात 17 फीसदी है।

उत्पादन के मामले में भी सबसे ज्यादा 41 फीसदी की विकास दर आंध्र प्रदेश ने दर्ज की है। इसके अलावा राजस्थान 28 फीसदी, केरल 24.8 फीसदी, कर्नाटक 24 और गुजरात 23.7 फीसदी के साथ इस मामले में पहले पांच राज्यों में शुमार हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में दूध उत्पादन और बढ़ने तथा इसकी उपलब्धता में समानता के लिए जरूरी है कि ग्रामीण आबादी को इस क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही उत्पादक ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी बाजारों के बीच परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने की भी जरूरत बताई गई है।

विज्ञापन

सबसे बड़ा उत्पादक होकर भी उपलब्धता में पीछे है भारत

uttar pradesh reach number one postition

एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2010-11 में देश में दूध का कुल उत्पादन 12.1 करोड़ टन था, जो 2016-17 तक बढ़कर 15 करोड़ टन हो जाएगा, जोकि करीब-करीब देश में दूध की कुल मांग के बराबर होगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया का सबसे बड़ दूध उत्पादक देश भारत प्रति व्यक्ति उपलब्धता के मामले में दुनिया के कई दूसरे देशों से काफी पीछे है। भारत में उपलब्धता 252 ग्राम प्रति व्यक्ति है जो 279 ग्राम के ग्लोबल औसत से कम है।

न्यूजीलैंड में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 9,773 ग्राम,  आयरलैंड में 3,260 ग्राम और डेनमार्क में 2,411 ग्राम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed