फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   use these best offers, home loans will be cheaper

ये बेहतरीन ऑफर्स, होम लोन कर देंगे सस्ता!

Tue, 25 Feb 2014 02:36 PM IST
Updated Tue, 25 Feb 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
use these best offers, home loans will be cheaper

जिस तरह आप रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सामान खरीदते वक्त कंपनियों के ऑफर को देखते हैं। इसी तरह होम लोन लेते वक्त भी आपकी सजगता और समझदारी आपके लिए घर खरीदना सस्ता कर सकती है।

विज्ञापन


देश के प्रमुख बैंक जहां ऑफरों के तहत प्रोसेसिंग फीस में छूट जैसी रियायतों के विकल्प देते हैं, वहीं कई बैंक और फाइनेंस कंपनियां खासतौर पर महिलाओं को सामान्य ब्याज दर की तुलना में कम ब्याज पर कर्ज का भी ऑफर देती हैं। इसके अलावा आपके पास त्योहारों के समय होम लोन शिफ्ट करने का भी अच्छा विकल्प मौजूद होता है।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए अलग से होम लोन की दर तय

use these best offers, home loans will be cheaper
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने दिसंबर 2013 से महिलाओं के लिए अलग से होम लोन की दर तय कर दी है।

बैंक महिलाओं से 75 लाख रुपये तक के लोन पर 10.15 फीसदी ब्याज ले रहा है। इससे ज्यादा के लोन पर 10.25 फीसदी ब्याज लिया जा रहा है। सामान्य रूप से एसबीआई 10.20 फीसदी और 10.30 फीसदी का ब्याज ग्राहकों से लेता है।

बैंकर जगजीत सिंह के अनुसार महिलाओं को छूट के अलावा भी ग्राहकों के पास विशेष ऑफर के भी विकल्प रहते हैं।

त्यौहारी सीजन में मिलेंगे ऑफर

use these best offers, home loans will be cheaper

बैंक ज्यादातर सितंबर-अक्तूबर के बीच त्योहारी सीजन पर या फरवरी-मार्च तक विशेष ऑफर देते हैं। इसमें प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी की कमी या फिर फीस पूरी तरह से माफ किए जाने का ऑफर ग्राहकों को मिल सकता है।

इसके लिए कई बैंक दो लोन को क्लब करके भी ब्याज में छूट का विकल्प देते हैं। जैसे कि होम लोन के साथ कार लोन या फिर कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन, ऐसे में ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक छूट का फायदा ले सकते हैं।

इसके अलावा ऐसे ग्राहक, जिन्होंने होम लोन ले रखा है, पर उनका बैंक या फाइनेंस कंपनी, दूसरे बैंक की तुलना में ज्यादा ब्याज ले रही है, तो वह त्योहारी ऑफर में अपना लोन भी शिफ्ट करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी तरह की कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी पड़ती है।

सामान्य मौके पर ग्राहकों को लोन शिफ्ट कराने में प्रोसेसिंग फीस देनी पड़ती है। बैंकों के साथ डेवलपर्स के भी समझौते होते हैं, ऐसे में घर लेते समय इस बात की भी आप पड़ताल कर सकते हैं। जहां आपको कई सारी छूट मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed