{"_id":"a38f52a2a412ecdab2b5a71e5db88c21","slug":"use-of-solar-power-at-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सोलर पॉवर से जगमगाएंगे एयरपोर्ट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अब सोलर पॉवर से जगमगाएंगे एयरपोर्ट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 29 May 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
देश भर के हवाई अड्डे अब सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे। इसके लिए तैयारी कर ली गई
विज्ञापन
है। हवाई अड्डों पर सौर ऊर्जा के इस्तेमाल जल्द होगा शुरू।
एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया अपने हवाई अडडों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएगा। इससे हवाई अड्डों की जरूरतें पूरी होने के साथ-साथ स्थानीय ग्रिड को भी बिजली मिलेगी।
इसके लिए गुरूवार को एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया और भारतीय सौर ऊर्जा निगम के बीच नागर विमानन सचिव अशोक लवासा, एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के अध्यक्ष आलोक सिन्हा और भारतीय सौर ऊर्जा निगम के प्रबंधन निदेशक राजेन्द्र की उपस्थिति में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
सहमति पत्र पर एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के सदस्य सुधीर रहेजा और भारतीय सौर ऊर्जा निगम के निदेशक राकेश कुमार ने हस्ताक्षर किए।
इस मौके पर नागर विमानन सचिव अशोक लवासा ने कहा कि कारगर तरीके से ऊर्जा का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे।