{"_id":"407fc7b685c3f07c832a246b09de6408","slug":"us-india-signed-agreement-on-energy-sector-and-aviation-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा क्षेत्र में भारत अमेरिका के बीच अहम समझौता","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ऊर्जा क्षेत्र में भारत अमेरिका के बीच अहम समझौता
सुजय मेहदूदिया/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Aug 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री जॉन कैरी की यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका ने रणनीतिक तौर पर अहम समझौतों पर हस्ताक्षकर किए। रणनीतिक भागीदारी के तहत दोनों देशों ने ऊर्जा परियोजनाओं में भागीदारी के साथ एविएशन सेक्युरिटी एक्युपमेंट टेस्टिंग एंड इवैल्यूएशन प्रोग्राम स्थापित करने के लिए समझौता किया।
विज्ञापन
यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड डेवलपमेंट एजेंसी (यूएसटीडीए) ने गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कोऑपरेशन लिमिटेड (जीइटीसीओ) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत अमेरिकी कंपनी जीइटीसीओ के अक्षय ऊर्जा स्रोतों को उसके पावर ट्रांसमिशन सिस्टम में लाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
जीइटीसी की सौर और पवन ऊर्जा की आपूर्ति बढ़ रही है। अमेरिकी कंपनी की ओर से मिलने वाली तकनीकी सहायता से जीइटीसीओ मॉडलिंग और स्टैटिस्किल टेकनीक्स का विश्लेषण्ा करने के साथ अपने ट्रांसमिशन ऑपरेशन के लिए उचित लोड बैलेशिंग और फ्रीक्वेंसी रेगुलेशन विकसित कर सकेगी। यह प्रोजेक्ट क्वांटा टेक्नोलॉजी,एलएलसी द्वारा पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
यूएसटीडीए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एविएशन सेक्युरिटी एग्रीमेंट यूएस ट्रेड एंड डेवलपमेंट एजेंसी (यूएसटीडीए) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) व ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेक्युरिटी (बीसीएएस) के बीच हुआ है।
प्रस्तावित प्रोग्राम यूएस-इंडिया एविएशन कोऑपरेशन प्रोग्राम (एसीपी) के तहत सुरक्षा के पहली पहल होगी। इससे एएआई और बीसीएएस को स्टैंडर्ड्स, स्पेशिफिकेशंस और टेस्टिंग प्रोसीजर विकसित करने में मदद मिलेगी। इसके तहत लगेज स्कैन करने, बैगेज और यात्रियों को चेक करने वाला अंतरराष्ट्रीय तंत्र भी शामिल होगा। भारत और अमेरिका के बीच एविएशन सेक्टर में सहयोग भातर-अमेरिका रणनीतिक भागीदारी का अहम अंग है।