फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   us eye on expansion of fdi in insurance

बीमा में एफडीआई के विस्तार पर अमेरिका की नजर

Thu, 08 Nov 2012 09:23 PM IST
गुड़गांव/एजेंसी
गुड़गांव/एजेंसी Updated Thu, 08 Nov 2012 09:23 PM IST
विज्ञापन
us eye on expansion of fdi in insurance

अमेरिका का कहना है कि वह भारत के उस कदम पर नजरें लगाए हुए है, जिसमें वह रिटेल में एफडीआई की तरह बीमा सेक्टर में भी विदेशी निवेश का दायरा बढ़ाएगा। वर्ल्ड इकोनामिक फोरम में अमेरिका की राजदूत नैंसी जे पॉवेल ने कहा कि हम भारत में विदेशी निवेश के विस्तार की ओर देख रहे हैं, खासकर बीमा में एफडीआई का विस्तार अहम है। नैंसी भारत की ओर से हाल में उठाए गए आर्थिक सुधार के कदमों पर अमेरिका की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं।

विज्ञापन


बीमा सेक्टर में एफडीआई की सीमा 26 से बढ़ाकर 49 फीसदी किए जाने का विधेयक 2008 से राज्यसभा में लंबित था। पिछले महीने कैबिनेट ने बीमा में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने के फैसले के साथ इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है। सितंबर में भारत ने मल्टी ब्रांड रिटेल सेक्टर में 51 फीसदी विदेशी निवेश को अनुमति दी। घरेलू एयरलाइंस में विदेशी विमानन कंपनियों को भी 49 फीसदी तक निवेश करने को मंजूरी दी।
विज्ञापन


भारत सरकार के इन कदमों पर पावेल ने कहा कि इन कदमों का जल्द से जल्द प्रभावी होना बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें मल्टी ब्रांड रिटेल पर राज्य सरकारों की ओर से निर्णय बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि यह कंपनियों पर निर्भर करेगा कि वह भारत सरकार के इन फैसलों पर क्या कदम उठाती हैं, लेकिन भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी कारोबार को बहुत व्यापक बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉवेल ने कहा कि अमेरिकी कारोबारी भारतीय बाजार में संभावनाओं से खासे प्रभावित हैं। निश्चित रूप से भारत बहुत बड़ा बाजार है। अमेरिकी कंपनियों को इसका लाभ उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed