फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Unwanted calls, TRAI strict

सावधान! अनचाही कॉल कराने वालों के कटेंगे सारे कनेक्शन

Sat, 30 Nov 2013 11:46 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Nov 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
Unwanted calls, TRAI strict

अनचाही कॉल पर लगाम नहीं लगाने वाली कंपनियों पर अब ट्राई सख्त हो गया है। टेलीकॉम नियामक ने साफ तौर पर कंपनियों से कहा है कि वह नियमों की अनदेखी न करें।

विज्ञापन


यदि वह गलत तरीके से टेलीमार्केटिंग कर ग्राहकों को परेशान करेंगी, तो उन पर न केवल जुर्माना लगेगा, बल्कि उनके सभी तरह की टेलीकॉम सेवाएं नियमों के अनुसार बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ट्राई ने इस दिशा में कदम भी उठाना शुरू किया है। टेलीकॉम नियामक ने सितंबर से अभी तक 12 रियल एस्टेट कंपनियों की टेलीकॉम सेवाएं बंद भी कर दी है। इसके अलावा 13 टेलीकॉम ऑपरेटर पर जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनचाही कॉल पर लगाम कसने के मामले पर ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि हमने साफ तौर पर कंपनियों को कह दिया है, कि वह टेली मार्केटिंग केवल नियमों के तहत ही करें।

यदि ऐसा वह नहीं करेंगे, तो उनके टेलीफोन सेवाओं के साथ-साथ इंटरनेट आदि के भी कनेक्शन कट जाएंगे। अधिकारी के अनुसार इस दिशा में हमने कदम भी उठाना शुरू कर दिया है। पिछले छह सितंबर से 26 नवंबर के बीच कंपनी ने देश की 12 रियल एस्टेट कंपनियों के सभी तरह के कनेक्शन काट दिए हैं।

अधिकारी ने बताया कि हम हर हफ्ते कंपनियों के खिलाफ आ रही शिकायतों की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में यदि कंपनियां चेतावनी देने के बाद भी उचित तरीका अपनाती है, तो उन पर जुर्माने का साथ-साथ कनेक्शन काटने कार्रवाई करना ही होगा।


ट्राई के नियमों के मुताबिक किसी भी कंपनी के खिलाफ यदि अनचाही कॉल की शिकायत आती है, उसमें यह साबित होता है, कि वह कंपनी नियमों के तहत टेलीमार्केटिंग नहीं कर रही है, तो उसकी प्रत्येक शिकायत पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed