फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   unsuccessful bidders in fresh 2G auction to cease operation says sc

2जी: नीलामी से बाहर रही कंपनियों की सेवा बंद होगी

Fri, 15 Feb 2013 01:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 15 Feb 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
unsuccessful bidders in fresh 2G auction to cease operation says sc

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल हुई 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से बाहर और बोली में नाकाम रही कंपनियों को सेवाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने स्पेक्ट्रम पाने में सफल रही कंपनियों को अपने इलाकों में तत्काल सेवाएं शुरू करने को कहा है।

विज्ञापन


जस्टिस जी एस सिंघवी और केके राधाकृष्णण की बेंच ने कहा है कि पिछले वर्ष 12 और 14 नवंबर को 2जी के लाइसेंस निरस्त होने के बाद दोबारा हुई नीलामी में जिन कंपनियों ने हिस्सा नहीं लिया या लाइसेंस हासिल करने में नाकाम रहीं वे तत्काल अपनी सेवाएं बंद करें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2जी स्पेक्ट्रम की दोबारा हुई नीलामी में कई कंपनियों ने लाइसेंस की दर ऊंची होने की बात कहकर बोली नहीं लगाई थी। वहीं, जिन कंपनियों ने हिस्सा लिया था उनका कहना है कि नई कीमतों से उन्हें तकनीकी आधार पर घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने इन कंपनियों को राहत देते हुए नीलामी में भाग न लेने वाली कंपनियों से कहा कि जितना स्पेक्ट्रम उन्होंने इस्तेमाल किया है, उसका खर्च उन्हें देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed