{"_id":"ad080962-6978-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"unsold-sugar-will-not-convert-levy-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेवी कोटे में तब्दील नहीं होगी बिना बिकी चीनी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
लेवी कोटे में तब्दील नहीं होगी बिना बिकी चीनी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने चीनी मिलों को बड़ी राहत देते हुए गैर लेवी कोटे की बिना बिकी चीनी को खुद-ब-खुद लेवी कोटे में तब्दील करने की बाध्यता खत्म कर दी है। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दिसंबर से मार्च के दौरान गैर लेवी चीनी का तय कोटा 68 लाख टन से घटाकर 66.50 लाख टन करने का भी फैसला किया गया है।
विज्ञापन
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने सरकार के इन दोनों फैसलों का स्वागत किया है। इस्मा के महानिदेशक अविनाश वर्मा का कहना है कि अभी तक चीनी मिलों पर बिना बिकी गैर लेवी चीनी के लेवी कोटे में बदल जाने की बाध्यता लागू थी।
विज्ञापन