फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Unitech to sell its Uninor stake to Telenor

यूनिनॉर से बाहर होगी यूनिटेक, विवाद खत्म

Thu, 11 Oct 2012 08:06 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 11 Oct 2012 08:06 PM IST
विज्ञापन
Unitech to sell its Uninor stake to Telenor
पिछले कई महीनों से जारी विवाद को समाप्त करते हुए रीयल्टी कंपनी यूनीटेक ने कहा है कि वह नार्वे की टेलीकॉम कंपनी टेलीनॉर के साथ संयुक्त उपक्रम यूनीनॉर में अपनी पूरी हिस्सेदारी समाप्त करेगी। यूनीटेक के मुताबिक, वह अपनी पूरी 32.75 फीसदी हिस्सेदारी टेलीनॉर को बेचकर दोनों कंपनियों के बीच सभी विवादों का निपटारा कर लेगी।
विज्ञापन


टेलीनॉर ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि वह आगे होने वाले 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में एक नई इकाई के जरिए शामिल होने की तैयारी कर रही है। संयुक्त उपक्रम यूनीनॉर में टेलीनॉर की 67.25 फीसदी हिस्सेदारी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस साल फरवरी में यूनीनॉर के 22 टेलीकॉम निरस्त किए जाने के बाद से दोनों कंपनियों के बीच विवाद चल रहा था। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 2जी स्पेक्ट्रम के कुल 122 लाइसेंस निरस्त किए थे।
विज्ञापन


टेलीनॉर साझा उपक्रम यूनीनॉर को समाप्त करना चाहती है। इसके साथ ही वह कारोबार को नई कंपनी में स्थानांतरित कर नए लाइसेंस हासिल करना चाहती है। इस मामले को लेकर दोनों कंपनियों के बीच कोर्ट और कंपनी लॉ बोर्ड में कानूनी लड़ाई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कंपनियों ने अलग-अलग जारी अपनी विज्ञप्ति में कहा कि 10 अक्टूबर, 2012 को आपसी विवादों को समाप्त करने के लिए उनके बीच सहमति बनी है। दोनों कंपनियां इस समझौते की घोषणा करते हुए खुश हैं। यूनीटेक यूनीनॉर में अपनी पूरी हिस्सेदारी छोड़ने पर सहमत हो गई है। हालांकि, हिस्सेदारी बेचने के लिए यूनीटेक को कितना भुगतान किया जाएगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है।


बयान में कहा गया है कि कारोबारी हस्तांतरण और स्पेक्ट्रम आवंटन के इस फैसले के बाद दोनों कंपनियों के सभी आपसी विवाद खुद ब खुद समाप्त माने जाएंगे। इसमें कहा गया है कि टेलीनॉर के साथ सभी विवाद समाप्त होने के बाद यूनिटेक समूह शेयरधारकों के हित में फिर से अपने मूल कारोबार में ध्यान लगाएगी। यूनिटेक के चेयरमैन रमेश चंद्रा ने कहा कि हम यूनिटेक और टेलीनॉर के बीच सभी विवाद समाप्त होने से खुश हैं। टेलीनॉर के साथ सभी विवाद समाप्त हो गए हैं और उसने यूनीनॉर से अपनी संपूर्ण हिस्सेदारी समाप्त कर ली है। नई कंपनी का नियंत्रण टेलीनॉर के पास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed