फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   union budget 2013 :no changes in tax slabs

टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, लोग निराश

Thu, 28 Feb 2013 03:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 28 Feb 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
union budget 2013 :no changes in tax slabs

वित्तमंत्री चिदंबरम ने आम चुनावों से पहले ऐसा बजट पेश किया है जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी। मध्य वर्ग खासकर वेतन भोगियों को उनसे सबसे ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन 2013-14 के बजट में इनकम टैक्स की सीमा और स्लैब मे किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया।

विज्ञापन


वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि आयकर की सीमा और स्लैब में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें पिछले वर्ष परिवर्तन किया गया और अब इसकी जरूरत महसूस नहीं होगी। उन्होंने मामूली राहत की घोषणा करते हुए कहा कि पांच लाख रुपए तक की आय वाले को आयकर में दो हजार रुपए की छूट दी जाएगी। इसमें 1.8 करोड़ आयकरदाताओ को लाभ होगा।
विज्ञापन


ये हैं टैक्स के अहम बिंदु
* टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
* पांच लाख तक आय वालों को 2 हजार तक की छूट दी जाएगी।
* एक करोड़ से ज्यादा आय वालों को 10 फीसदी सरचार्ज देना होगा।
* विदेशों से मिलने वाली आय पर 15 फीसदी छूट मिलेगी।
* डोनेशन चिल्ड्रन फंड को दिया तो 100 फीसदी छूट।
* मिडिल क्लास पर कोई नया बोझ नहीं।
* एजुकेशन पर 3% सेस जारी रखा गया है।
* आयकर दरों में संशोधन के परिणाम स्वरूप दो लाख से पांच लाख तक की आय वाले करदाताओं को देय कर में 2 हजार 60 रुपए की छूट मिलेगी
* पांच लाख से अधिक आय वाले करदाताओं का कर दायित्व पूर्व जैसा ही रहेगा।
* बच्चों के फंड में दिए जाने वाले दान पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।
* 2 लाख 20 हजार रुपये की कमाई करने वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। लेकिन ऐसे लोगों पर 10 % सरचार्ज लगाया जाएगा, जिनकी टैक्सेबल इनकम एक करोड़ रुपये या इससे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

* एक करोड़ रुपए से अधिक की आय वाले करदाताओं को देय कर पर 10 % सरचार्ज देना होगा।
* देश में 42,800 लोग ऐसे हैं, जिनकी आय 1 करोड़ रुपये सालाना से ज्यादा है। इन्हें सुपर रिच की श्रेणी में रखा गया है।
* कंपनियां जिनकी सालाना आमदनी 10 करोड़ रुपए से अधिक है उन पर भी 10% का सरचार्ज लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed