{"_id":"66258d06-785c-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"uninor-to-close-telecom-operation-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनीनॉर का मुंबई में मोबाइल ऑपरेशन बंद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
यूनीनॉर का मुंबई में मोबाइल ऑपरेशन बंद
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2जी स्पेक्ट्रम पर शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले का असर दिखना शुरू हो गया है। यूनीनॉर ने शनिवार को आधी रात के बाद मुंबई मे अपनी सेवाओं को बंद करने का फैसला किया है। इसके पहले उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को अपने फैसले में कहा था 2जी स्पेक्ट्रम की नई सिरे से हुई नीलामी में लाइसेंस न पाने वाली कंपनियों को अपनी सेवाएं बंद करनी होगी। इस फैसले के बाद यूनीनॉर ने मुंबई में अपनी सेवाएं बंद करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
यूनीनॉर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी की सेवाएं मुंबई में 16 फरवरी को आधी रात के बाद बंद की जा रही है। कंपनी के अनुसार उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले के बाद कंपनी यह कदम उठा रही है। हालांकि कंपनी के उत्तर प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी), बिहार, झारखंड, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और गांवों के ग्राहकों पर इसका कोई असर नहीं होगा। कंपनी इन छह सर्किल में 20 साल के लिए लाइसेंस प्राप्त कर चुकी है।
विज्ञापन
इसी तरह एमटीएस ब्रांड से सेवाएं दे रही सिस्टेमा श्याम टेलीसर्विसेज लिमिटेड के ग्राहकों के लिए राहत की खबर है कि कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उच्चतम न्यायालय द्वारा दिया गया फैसला केवल जीएसएम सेवाओं के लिए है। जबकि एमटीएस सीडीएमए सेवाएं दे रही है। ऐसे में इसका असर कंपनी की सेवाओं पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा कंपनी ने 10 जनवरी 2013 को उच्चतम न्यायालय में आवेदन दायर किया है कि वह अपने ऑपरेशन को जारी रखना चाहती है। साथ ही वह मार्च 2013 में होने वाली नीलामी में भी भाग लेना चाहती है। कंपनी को उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार है।