यूनिनॉर उपभोक्ताओं के लिए कंपनी ने दिया धामाकेदार ऑफर
भारत में टेलीनॉर समूह की 100 फीसदी सब्सिडियरी यूनिनॉर ने यूपी वेस्ट सर्कल में सबसे सस्ती दरें पेश करने की घोषणा की है। अब यूनिनॉर के उपभोक्ता मात्र 1 पैसे में 2 सेकेंड की कॉल कर सकते हैं।
ये दरें वर्तमान में दूरसंचार उद्योग में उपलब्ध सबसे सस्ते स्पेशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी हैं। उपभोक्ता तीन वैरियंट में से कोई भी उत्पाद चुन सकते हैं, जो एसटीवी 4, 23 और 39 हैं। ये क्रमश: 2 दिन, 15 दिन और 28 दिन की वैधता अवधि लिए हुए हैं। एसटीवी उपभोक्ताओं को यह सुविधा देंगे कि वे कम खर्च में अपनों से ज्यादा बातचीत कर सकें।
यूपी वेस्ट सर्कल के लिए है ऑफर
यूपी वेस्ट में टेलीविंग्स कम्युनिकेशंस सर्विसेस (यूनिनॉर) के सर्कल बिजनेस हेड केसी नरेन्द्रन ने कहा कि यूनिनॉर में हम अपने ग्राहकों के लिए सबसे उपयोगी प्लान प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हमें खुशी है कि हम यूपी वेस्ट सर्कल में सबसे सस्ता टैरिफ वाउचर पेश कर रहे हैं। यह उत्पाद हमारे इस वादे के मुताबिक है कि ’सबसे सस्ते’ उत्पादों के रूप में अपने ग्राहकों को ऐसी सेवाएं प्रदान करेंगे, जिनसे उन्हें अपने पैसे की पूरी-पूरी कीमत मिले।
उपभोक्ता यूपी वेस्ट यूपी में यूनिनॉर के ब्रांडेड स्टोर्स या रिटेल आउटलेट पर जा कर ईजी रिचार्ज के जरिए इस ऑफर को हासिल कर सकते हैं। ब्रांड यूनिनॉर सबसे किफायती दरों पर व्यापक बाजार में बुनियादी वॉइस एवं इंटरनेट सेवाएं दे कर अपनी बाजार हिस्सेदारी मजबूती से बढ़ा रहा है। पिछले साल यूनिनॉर ने भारत में सब के लिए इंटरनेट रणनीति लांच की थी।