{"_id":"f59b43fd1cb57d857cbcea16d369d660","slug":"uninor-launches-ifa-challange-2014-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिनार ने शुरू किया आईएफए चैलेंज 2014","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
यूनिनार ने शुरू किया आईएफए चैलेंज 2014
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2014 09:08 PM IST
विज्ञापन
टेलीकॉम दूरसंचार कंपनी यूनिनार ने इंटरनेट फॉर ऑल (आईएफए) चैलेंज 2014 की शुरू किया है। इस प्लेटफार्म के जरिए कंपनी नार्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित होने जा रहे टेलीनॉर यूथ समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए युवाओं की तलाश करेगी।
विज्ञापन
टेलीनॉर यूथ समिट का आयोजन नोबल पीस सेंटर, ओस्लो, नॉर्वे के सहयोग से किया जाता है। इसमें भाग लेने के लिए शुरू किए गए आईएफए चैलेंज 2014 में 18 से 25 वर्ष की आयु वाले युवाओं को ऐसे नवप्रवर्तन (इनोवेशन) या विचार पेश करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें प्रतिभागियों को तकनीक का अलग तरीके से इस्तेमाल कर सामाजिक जरूरतों का समाधान ढूंढने, समाज को सशक्त बनाने, समावेषी विकास और विश्व शांति की सार्थक बातचीत को बढ़ावा देने के उपाय सुझाने होंगे। चैलेंज की घोषणा करते हुए यूनिनॉर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मोर्टन कार्ल्सन सोरबी ने कहा कि कंपनी के इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को विवादों के बजाय समाधान ढूंढने में लगाना है।
विज्ञापन