फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Under the jan-dhan plan, 60 per cent account openes in villages

जन धन योजना के तहत 60 फीसदी खाते गांवों में खुले

Mon, 01 Dec 2014 10:58 AM IST
शिशिर चौरसिया/नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया/नई दिल्ली Updated Mon, 01 Dec 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
Under the jan-dhan plan, 60 per cent account openes in villages

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवाने में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बाजी मारी है। नवंबर के पहले सप्ताह तक देश में कुल 7.12 करोड़ खाते खुले थे, जिनमें से करीब 60 फीसदी खाते ग्रामीण क्षेत्र में खुले हैं। जहां तक खाते में पैसे जमा करने का सवाल है तो इनमें से 75 फीसदी खाते में अभी तक एक भी पैसा जमा नहीं किया गया है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में इस योजना के तहत खोले गए कुल खाते में से 91.07 फीसदी खाते जीरो बैलेंस के हैं।

विज्ञापन


केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के बैंकिंग विभाग द्वारा तैयार आंकड़ों के मुताबिक 7 नवंबर 2014 तक इस योजना के तहत खाता खोलने में ग्रामीण क्षेत्र अव्वल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक 4,21,91,390 खाते खुल चुके हैं, जो कि कुल खाते का 59.19 फीसदी है। इन खातों में से 3,11,78,125 खाते सरकारी बैंकों द्वारा और 1,00,58,504 खाते क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा खोले गए हैं। निजी क्षेत्र के बड़े बैंकों ने भी ग्रामीण इलाके में 9,54,761 खाते खोले हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक आलोच्य अवधि के दौरान कुल 7.12 करोड़ खाते खुले थे, जिनमें से सरकारी बैंकों में 5.75 करोड़ रुपये क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 1.18 करोड़ और निजी बैंकों में 19.43 लाख खाते खोले गए। इन बैंकों में योजना के तहत खोले गए खातों में से 5.31 करोड़ खातों में अभी तक एक भी पैसा जमा नहीं कराया गया है। मतलब अभी तक इन खातों में जीरो बैलेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कुल खाते का 75.24 फीसदी है। शेष खातों में अभी तक 5,482.43 करोड़ रुपये जमा कराये गए हैं। जहां तक स्टेट बैंक का सवाल है तो उसने अभी तक 1,24,87,598 खाते खोले हैं, जिनमें से 1,13,73,233 खाते जीरो बैलेंस वाले हैं। खोले गए खातों में जहां तक पैसे जमा कराने की बात है, तो कुल सरकारी बैंकों में से 11 बैंकों ने 77.87 फीसदी रकम जमा कराई है। इन बैंकों में जन धन खाता धारकों ने अभी तक कुल 4,491.08 करोड़ रुपये जमा कराएं हैं।


इनमें से स्टेट बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया, ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स, स्टेट बैंक आफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक आफ पटियाला, पंजाब एंड सिंध बैंक और स्टेट बैंक त्रावणकोर के खाताधारकों ने 3497.33 करोड़ रुपये जमा कराएं हैं, जो कि कुल राशि का 78.87 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed