अब फिर से भारत के 'आम' खा सकेंगे यूरोप वाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्रों के मुताबिक यूरोपीय यूनियन की बैठक में भारत की तरफ से रखी गई दलीलों के बाद आम के आयात पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया है। पिछले साल आम के आयात पर प्रतिबंध के बाद वाणिज्य मंत्रालय लगातार इस प्रतिबंध को हटवाने के लिए प्रयासरत था। यूरोपियन यूनियन के इस फैसले को लागू होने में एक माह का समय लग जाएगा। भारत में आम का मौसम अप्रैल आखिर में शुरू होता है।
कब और क्यों लगा था प्रतिबंध
पिछले साल 28 सदस्यों की यूरोपीय यूनियन ने 1 मई 2014 से दिसंबर 2015 तक के लिए भारत के अल्फांसो आम पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके साथ-साथ चार अन्य सब्जियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।
यह प्रतिबंध सर्टिफिकेशन सिस्टम में खामियों के चलते लगाया गया था। बैन लगाने के बाद भारत के निर्यातकों को खाड़ी देशों के साथ घरेलू बाजार में अपने प्रॉडक्ट को सस्ते में बेचना पड़ता था।