फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   uco bank earn 400 crore rupee profit

यूको बैंक को 400 करोड़ का मुनाफा

Sun, 10 Nov 2013 10:26 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 10 Nov 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
uco bank earn 400 crore rupee profit

यूको बैंक को 400 करोड़ का मुनाफा

सरकारी

विज्ञापन
क्षेत्र के यूको बैंक चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में करीब चार गुना मुनाफा कमाया है। जुलाई अगस्त 2013 की तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 400 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 103.7 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी हुई है और यह 4,408.55 करोड़ रुपये के मुकाबले 4,408.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।


आईओसी का मुनाफा 82% घटा

 इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का शुद्ध लाभ 82.5 फीसदी घटकर 1,683.92 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 9,611 करोड़ रुपये था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की बिक्री बढ़कर 1,09,859.49 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन


टाटा मोटर्स का लाभ 71 फीसदी बढ़ा

ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स का चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ 70.71 फीसदी बढ़कर 3,541.86 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तवर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 2,074.73 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 30.08 फीसदी बढ़कर 55,701.22 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किंगफिशर को 716 करोड़ का घाटा

आर्थिक संकट के चलते उड़ाने बंद कर चुकी किंगफिशर एयरलाइंस को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 716 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे 754 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।


पार्श्वनाथ को 13 करोड़ का लाभ

पार्श्वनाथ डेवलपर्स का चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ 13 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस अवधि में कंपनी का राजस्व 162 करोड़ रुपये पर रहा। वहीं, चालू वित्तवर्ष की पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 28 करोड़ रुपये और राजस्व 351 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।



पीएनबी का लाभ 52 फीसदी गिरा

 बैंक पंजाब नेशनल बैंक के मुनाफे में 52.25 फीसदी की कमी आई है। डूबते कर्ज की वजह से बैंक के मुनाफे पर असर हुआ है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक को 505.49 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा है। बैंक को वित्त वर्ष 2012-13 की दूसरी तिमाही में 1,065.58 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। बैंक की मुनाफे में आई कमी की प्रमुख वजह उसकी गैर निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) हैं। दूसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध एनपीए 2.69 फीसदी के मुकाबले 3.07 फीसदी पर पहुंच गया है।

इस अवधि में बैंक की कुल आय में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। बैंक कुल आय वित्त वर्ष 2013-14 की दूसरी तिमाही में 11,632.84 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में 11,335.17 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed