फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Uber cab opretor

अमेरिकी कैब आपरेटर उबर का पेमेंट सिस्टम नियमों के मुताबिक

Tue, 09 Dec 2014 09:05 AM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
Uber cab opretor
देश में बैंकिंग क्षेत्र के नियामक भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है अमेरिकी कैब आपरेटर उबर का पेमेंट सिस्टम भारतीय नियमों के अनुकूल है और उसमें कहीं कोई खामी नहीं है।
विज्ञापन


रिवर्ज बैंक के डिप्टी गवर्नर एच आर खान ने फाइनेंसियल इंक्लूजन पर यहां सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से अलग से बातचीत में कहा कि उबर का पेमेंट सिस्टम भारतीय नियमों के अनुकूल है। अमेरिकी कैब आपरेटर उबर का एक ड्राइवर दुष्कर्म के मामले में इस समय कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहा है इसलिए कंपनी से संबंधित कुछ और सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इसे रिजर्व बैंक से भी कुछ प्रतिरोध झेलना पड़ा था कि इसके पेमेंट सिस्टम में आथेंटिकेशन की प्रक्रिया नहीं है।
विज्ञापन


खान ने बताया कि बैंक ने उबर को इस प्रक्रिया में वैलेट सिस्टम जोडऩे के लिए ३० नवंबर तक का समय दिया था जबकि कंपनी ने कुछ और समय की मांग की थी। इस पर बैंक ने कह दिया है कि ज्यादा समय देना संभव नहीं है और उसे ऐसा करना होगा। इसलिए अब कंपनी ने मोबाइल वैलेट सिस्टम का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed