फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   two mega leather clusters will be in set up up

यूपी में बनेंगे दो मेगा लेदर कलस्टर

Thu, 15 Nov 2012 03:48 PM IST
लखनऊ/ ब्यूरो
लखनऊ/ ब्यूरो Updated Thu, 15 Nov 2012 03:48 PM IST
विज्ञापन
two mega leather clusters will be in set up up

प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी का कहना है कि नई औद्योगिक नीति में इस तरह के प्रावधान किए गए हैं ताकि प्रदेश में औद्योगिक विकास की 11.2 प्रतिशत दर हासिल की जा सके। इसी लिए नई नीति के तहत उद्यमियों को खास रियायतें व सहूलियतें दी गईं हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में केंद्र सरकार की मदद से दो मेगा लेदर कलस्टर बनाए जाएंगे। इसमें इटली केउद्यमियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्वांचल, बुंदेलखंड व विन्ध्यांचल क्षेत्रों में उद्यमियों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्टांप ड्यूटी में पूरी छूट दिए जाने की व्यवस्था है। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने बुधवार को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश के मंडप का उद्घाटन क रने के बाद पत्रकारों से यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों के क्लस्टर विकसित करने के लिए उन्नाव में जरदोजी क्लस्टर तथा मेरठ में इम्ब्राईडरी तथा आर्टिफिश्यिल ज्वैलरी के लिए क्लस्टर मंजूर किए गए हैं। प्रदेश में अब तक 24590 सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की स्थापना करायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 155312 व्यक्तियों को रोजगार के प्राप्त हुए। इन उद्यमों में कुल 1946.86 करोड़ का पूंजी निवेश किया गया है। इसके अलावा उद्यमियों को एक छत के नीचे एकल मेज व्यवस्था के तहत विभिन्न विभागों से लाइसेंस की मंजूरी के  लिए आवेदन पत्रों का निस्तारण तय समय में किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने उप्र मंडप का भ्रमण कर अवलोकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed