{"_id":"3ac06b93806096c0482ab376a5fa530a","slug":"twitter-s-share-rate-is-now-double","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर को यहां भी किया जा रहा है खूब पसंद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ट्विटर को यहां भी किया जा रहा है खूब पसंद
Updated Fri, 08 Nov 2013 07:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर का आईपीओ खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर इसके शेयर में 73 फ़ीसदी की उछाल के साथ 45.10 डॉलर प्रति शेयर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इसका मतलब ये है कि कंपनी की क़ीमत अब 31 ख़रब डॉलर तक पहुंच गई है।
कारोबार के लिए उपलब्ध होते ही एक घंटे के भीतर ट्विटर के 1.30 करोड़ शेयरों की खरीद फरोख्त होने लगी।
वर्ष 2012 में फेसबुक के स्टॉक बाज़ार में उतरने के बाद इस कंपनी के शेयरों का बेसब्री के साथ इंतज़ार था।
जोखिम
नई सूचीबद्ध होने वाली कंपनियों के शेयरों में पहले दिन उतार-चढ़ाव बना रहता है। जब नैस्डैक में फेसबुक लॉंच हुई थी तब भी उसके शेयरों का दाम कुछ ही घंटों में शुरूआती 38 डॉलर से बढ़कर 45 डॉलर पर पहुंच गया था लेकिन बाद में उनमें गिरावट आ गई।
विज्ञापन
उस नुकसान की भरपाई 11 सितंबर 2012 को ही हो पाई जब कंपनी के शेयरों ने दोबारा 45 डॉलर के भाव को छुआ।
फेसबुक का स्टॉक मार्केट में उतरना तकनीकी दिक्क़तों औऱ देरी का भी शिकार हुआ था।
ट्विटर को इस तरह के अनुभव से बचाने के लिए न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने 26 अक्तूबर को सामान्य से कहीं ज़्यादा शेयरों के साथ परीक्षण किया था।
वित्तीय पड़ताल
जबसे ट्विटर ने शेयर बाज़ार में क़दम रखने की घोषणा की है तबसे कंपनी की क़ीमत को लेकर बहस और वित्तीय पड़ताल जारी है।
ट्विटर अपने 7 करोड़ शेयर बेच रही है जिससे 1.8 अरब डॉलर जुटाए जाने की उम्मीद है।
जब से ट्विटर ने अपने शेयर बेचने की योजना घोषित की है तबसे कंपनी की कड़ी वित्तीय पड़ताल हो रही है। ख़ासकर तब जब कंपनी घाटे में है।
साल 2013 के शुरूआती छह महीनों के भीतर ट्विटर को 6.9 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ।
इसकी आमदनी का 75 फ़ीसदी साइट पर आने वाले विज्ञापनों से हासिल होती है और 75 फीसदी ट्विटर उपभोक्ता मोबाइल फ़ोन के ज़रिए इसका इस्तेमाल करते हैं।
10 फ़ीसदी हिस्सेदारी के साथ कंपनी के सह-संस्थापक ईवान विलियम्स इसके सबसे बड़े शेयरधारक हैं। एक अन्य सह संस्थापक बिज़ स्टोन ने अपना हिस्सा बेच कर अब तक लाखों रुपए की कमाई कर ली है।
विज्ञापन