{"_id":"57d644dd9694116101271313f943f374","slug":"twitter-announces-in-tweet-plans-for-stock-offering","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्विटर भी लाएगी आईपीओ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अब ट्विटर भी लाएगी आईपीओ
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Fri, 13 Sep 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
बीते साल अमेरिकी बाजार में सोशल साइट फेसबुक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की कामयाबी के बाद ट्विटर भी अब अपना आईपीओ लाने वाली है।
विज्ञापन
कंपनी ने इसके लिए कागजात भी दाखिल कर दिए हैं। यह जानकारी ट्विटर ने अपने एक ट्वीट के जरिए लोगों को दी है।
बृहस्पतिवार को जारी किए गए ट्वीट में ट्विटर ने बताया है कि उसने अपने आईपीओ की मंजूरी सिक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के पास एस-1 दस्तावेज जमा कर दिया है।
विज्ञापन
ट्विटर द्वारा आईपीओ लाने की इस स्वीकारोक्ति से कई माह पहले से इस बारे में बाजार में चर्चाएं चल रही थीं।
अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल ने इसकी संभावना जताते हुए एक कंपनी के रूप में ट्विटर की कीमत 10 अरब डॉलर के करीब आंकी थी।
बाजार के जानकारों का मानना है कि फेसबुक की ही तरह ट्विटर का आईपीओ भी अमेरिकी इक्विटी बाजार में कामयाबी के नए झंडे गाड़ेगा, क्योंकि इसकी लोकप्रियता जन सामान्य से लेकर विशिष्ट वर्ग तक समान रूप से फैली हुई है।
विज्ञापन
आम लोगों के साथ-साथ सिने सुपर स्टार, खिलाड़ी, राजनीतिज्ञ, पत्रकार और अन्य सेलिब्रिटी अपने विचार व जानकारियां लोगों तक पहुंचाने के लिए ट्विटर का जमकर प्रयोग करते हैं।
21 मार्च 2006 को सोशल वेबसाइट ट्विटर को शुरू करने वाली सैनफ्रांसिस्को स्थित इस कंपनी की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत है।
दुनिया भर में करीब 20 करोड़ उपयोगकर्ताओं तक इसकी पहुंच के चलते इस साल कंपनी की विज्ञापन से होने वाली आय 58.28 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है।
अगले साल विज्ञापन की आय बढ़कर एक अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।