फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   tremendous decline in stock market, sensex lost 452 points

शेयर बाजार में हाहाकार, रुपए का निकला दम

Fri, 31 May 2013 05:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 31 May 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
tremendous decline in stock market, sensex lost 452 points

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट और मुद्रास्फीति पर आरबीआई गवर्नर डी सुब्बाराव के बयान के कारण हुई बिकवाली ने आज शेयर बाजार में भारी गिरावट का इंतजाम कर दिया।

विज्ञापन


रुपए में लगातार चौथे सत्र में गिरावट देखने को मिली और यह शुक्रवार को 16 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया। पिछले सत्र की तुलना में 33 पैसे टूटकर रुपया 56.77 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


चौथी तिमाही में कमजोर जीडीपी ग्रोथ ने भी बाजार का हौसला तोड़ा। पिछली तिमाही में 4.7 की तुलना में यह केवल 4.8 फीसदी तक पहुंच सकी है, जिससे साफ है कि तमाम कोशिशों के बावजूद देश का ग्रोथ इंजन हांफ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई सेंसेक्स 455.10 अंक या 2.25 फीसदी टूटकर 19,760.30 पर आ गया, जबकि निफ्टी 6,000 का स्तर तोड़ गया।

एनएसई निफ्टी में 138.10 या 2.26 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और यह 5,985.95 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स, बीएसई रियल्टी इंडेकस में भी कमजोरी रही।


सिर्फ बीएसई आईटी इंडेक्स ने कुछ दम दिखाया और यह 0.94 फीसदी मजबूती के साथ बंद हुआ, क्योंकि रुपए की कमजोरी भारतीय आईटी इंडस्ट्री के लिए फायदे का सौदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed