फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Tremendous appetite for digital ventures in India: Tata

डिजिटल कारोबार के लिए भारत में हैं अच्छी संभावनाएं : टाटा

Thu, 19 Mar 2015 02:53 PM IST
कोवेंट्री/एजेंसी
कोवेंट्री/एजेंसी Updated Thu, 19 Mar 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
Tremendous appetite for digital ventures in India: Tata

इंटरनेट व डिजिटल प्लेटफार्म आधारित कारोबार से जुड़ी नई कंपनियों में निवेश कर रहे उद्योगपति रतन टाटा का मानना है कि भारत में इस तरह के उद्यमों के लिए काफी अच्छी संभावनाएं मौजूद हैं। टाटा ने केंद्र में नई सरकार बनने से माहौल उत्साहजनक होने की बात कहते हुए देश में एक नई जान फूंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

विज्ञापन


रतन टाटा ने कहा अभी मेक इन इंडिया अभियान के शुरुआती दिन चल रहे हैं, पर इसे लेकर हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि देश एक नई उमंग महसूस कर रहा है और ऐसा एक लंबे अर्से बाद हुआ है कि देश के नेतृत्व ने ऐसी बड़ी बातें कही हों। ब्रिटेन में करीब 15 करोड़ पाउंड के एक उद्यम के शिलान्यास समारोह में भाग लेने आए रतन टाटा ने यह बात एक साक्षात्कार में कही। इस उद्यम की अवधारणा को विकसित करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। हाल के दिनों में ई-कॉमर्स कंपनियों में व्यक्तिगत स्तर पर निवेश करने के बारे में टाटा ने कहा कि उन्होंने ई-कॉमर्स क्षेत्र को निवेश के लिए चुना है क्योंकि उन्हें इसमें विकास की अच्छी संभावनाएं नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल के दिनों में रतन टाटा ने डिजिटल कॉरोबार से जुड़ी पांच कंपनियों में व्यक्तिगत तौर पर निवेश किया है। इन कंपनियों में स्नैपडील, कारदेखो, अर्बन लेडर्स, ब्लूस्टोन और पेटीएम शामिल हैं। हालांकि इन कंपनियों में रतन टाटा द्वारा किए गए निवेश की रकम का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतन टाटा ने सबसे ताजा मोबाइल कॉमर्स कारोबार से जुड़ी कंपनी पेटीएम में किया है। टाटा की ओर से पेटीएम में निवेश किए जाने की यह घोषणा पिछले दिनों दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा द्वारा पेटीएम की मूल कंपनी वननाइनसेवेन में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा किए जाने के बाद सामने आई है।


मोबाइल वॉलेट की सेवा देने वाली पेटीएम ने अपने मोबाइल वॉलेट ग्राहकों की संख्या  इस साल के अंत तक 10 करोड़ करने का लक्ष्य रखा है। उसके मौजूदा ग्राहकों की संख्या है 2.5 करोड़ है। रतन टाटा ने पेटीएम में निवेश करने के साथ ही सहालकार की भूमिका भी स्वीकार की है। इसके साथ ही वह वेंचर फंड कलारी कैपिटल के साथ भी सलाहकार के रूप में जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed