{"_id":"6628d618-51d9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"traders-lamented-death-of-young-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की मौत पर व्यापारियों ने दुख प्रकट किया","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
युवती की मौत पर व्यापारियों ने दुख प्रकट किया
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2012 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप पीड़िता की मौत से सभी स्तब्ध है। दिल्ली के व्यापारी वर्ग ने मौत पर दुख प्रकट किया है। कई व्यापारिक संगठनों ने नये साल के अगमन पर जश्न नहीं मनाने की अपील व्यापारियों से की है। खान मार्केट में तो नये साल के आगमन पर दुकानों की सजावट को हटा लिया गया है। बंगाली मार्केट में दुकानदारों ने कैंडल मार्च निकाल कर दुख प्रकट किया।
विज्ञापन
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि दुख की इस घड़ी में व्यापारी नये साल के आगमन पर जश्न में सराबोर नहीं होंगे। उन्होंने व्यापारी संगठनों से जश्न में शरीक नहीं होने की अपील की है। गैंग रेप की शिकार युवती की मृत्यु पर संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा की पूरे देश में नागरिक यदि एक जनवरी तक स्वयं राष्ट्रीय शोक मनाएं। यही उसके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
खान मार्केट में क्रिसमस और नये साल को लेकर काफी तैयारी की गई थी। लाइटिंग से पूरे बाजार को सजाया गया था। लेकिन दुकानदारों ने मिलकर यह फैसला लिया है कि सभी तरह के सजावट दो दिन बंद कर दी गई। प्रदेश भाजपा ने भी व्यापारियों और उद्यमियों से अपील की है कि 30 दिसंबर को व्यापार बंद रखें ताकि सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। बंगाली मार्केट के दुकानदारों ने पीड़िता के प्रति शोक प्रकट करने के लिए कैंडल मार्च किया।
विज्ञापन