फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   traders attempt to increase sales of gold

गिरावट से सहमे सोना कारोबारी बिक्री बढ़ाने की जुगत में

Sun, 14 Apr 2013 08:15 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 14 Apr 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
traders attempt to increase sales of gold

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर अर्श से फर्श पर आ चुकी सोने की कीमत से सहमे आभूषण कारोबारी बिक्री बढ़ाने के लिए ग्राहकों के सामने आकर्षक खरीद योजनाएं लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन


सर्राफा कारोबारियों के लिए सोने की ऊंची कीमत और अब आई गिरावट दोनों ही नुकसानदेह रही हैं। जनवरी से लेकर अब तक सोने की कीमत 10 फीसदी घट चुकी है। एक समय जब सोना 30 हजार रुपये के ऊपर था, तब भी बाजार में ग्राहक नहीं थे और आज जब इसकी कीमत नीचे उतर गई है तब भी खरीदार नदारद हैं।
विज्ञापन


लिहाजा कारोबारी बिक्री बढ़ाने की जुगत में लगे हैं। इसके लिए सोने के आभूषणों की खरीद पर कई तरह के डिस्काउंट या आभूषणों के साथ एक ग्राम या आधे ग्राम का सोने का सिक्का तोहफे में दे रहे हैं। कई बडे़ आभूषण विक्रेता तो तीन लाख तक की खरीदारी पर सोने की चेन या फ्री सोने के लॉकेट भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोखिम भरे वैश्विक हालात के बीच सोना सुरक्षित निवेश के अपने आकर्षण को खोता जा रहा है। वैश्विक मंदी के दौरान कीमती धातुओं की शुरू हुई ऊंची उड़ान अब थमती दिख रही है और यदि विश्लेषकों की मानें तो सोना 25 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक लुढ़क सकता है।


बीते सप्ताह कीमती धातुओं में भारी उतार देखा गया। बेलआउट पैकेज के लिए साइप्रस की ओर से अपने स्वर्ण भंडार में से 40 करोड़ डॉलर के सोने की बिक्री करने के दस्तावेज जारी करने के बाद सोने पर दबाव बना, तभी अमेरिका में खुदरा कारोबार के निराशाजनक आंकडे़ जारी हो गए जिससे कीमती धातुओं पर वज्रपात हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed