{"_id":"1924785c012eea595f46d418a3abcfc7","slug":"trade-cost-will-reduce-with-tfa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएफए से 14 फीसदी तक घटेगी व्यापार लागत ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
टीएफए से 14 फीसदी तक घटेगी व्यापार लागत
नई दिल्ली /ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि माइकल फ्रोमैन ने भारत और अमेरिका के बीच विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से जुड़े व्यापार सुविधा समझौते (टीएफए) को लेकर बनी सहमति को काफी महत्वपूर्ण बताया है।
विज्ञापन
भारत के दौरे पर आए फ्रोमैन ने व्यापार नीति फोरम की बैठक में कहा कि टीएफए का होना काफी बड़ी बात है और इससे विकसित देशों की व्यापार लागत में 10 फीसदी, तो विकासशील देशों की में 14 फीसदी तक की कमी आएगी। इससे विश्व की अर्थव्यवस्था को अरबों डॉलर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
फ्रोमैन ने बताया कि भारत और अमेरिका जेनेवा में टीएफए को लेकर साथ-साथ काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि टीएफए के अमल में आने पर वैश्विक कारोबार में छोटे कारोबारियों को प्रवेश करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
भारतीय निर्यात में 40 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले छोटे कारोबार में इससे और अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा को लेकर अमेरिका के साथ समझौता इस बात का सूचक है कि अमेरिका यह समझता है कि भारत में खाद्य सुरक्षा बड़ी जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका एक साथ मिलकर बाली समझौते को लेकर विश्व स्तर पर सहमति बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।